इत्तफाक या वक्त का तकाजा: जिस बच्चे को किया था सम्मानित उसी की कप्तानी में संन्यास लेंगे नेहरा
नई दिल्ली। उम्र को अपने लंबे कद के आगे बौना साबित करने वाले इंडिया के जाने-माने तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के बारे में खबर है कि वो अगले महीने संन्यास ले सकते हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज़ के बाद टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड के साथ 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेलेगी। जिसका टी20 मैच 1 नवंबर को दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा, जो कि नेहरा का होम ग्राउंड भी है और इसी मैदान पर खेलकर वो अपने 19 साल के करियर को अलविदा कहेंगे। अब इसे आप इत्तफाक कहिए या फिर वक्त का तकाजा कि जिस बच्चे को कभी नेहरा ने सम्मानित किया था, उसी की कप्तानी में वो संन्यास लेंगे।
जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की, जिन्हें 14 साल पहले साल 2003 में अंडर 16 के एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आशीष नेहरा ने सम्मानित किया था। उस वक्त कोहली मात्र 15 साल के थे और ये बात किसी को मालूम नहीं थी कि नेहरा एक दिन विराट कोहली की कप्तानी में खेलेंगे।
नेहरा ने साल 1999 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था
आपको बता दें कि भारत के स्टार बॉलर नेहरा अपने से 10 साल छोटे कोहली की कप्तानी में 1 नवंबर को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। नेहरा ने साल 1999 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। जिसके बाद से अब तक नेहरा 17 टेस्ट, 120 वनडे और 26 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। नेहरा ने अपना पहला मैच पहला मैच मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में खेला था। कप्तान गांगुली के तो वो फेवरेट हुआ करते थे तो धोनी ने उन्हें हमेशा भरोसेमंद कहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
