1- 2003 वर्ल्ड कप और केले खाकर नेहरा का बेस्ट स्पैल
2003 वर्ल्ड कप में आशीष नेहरा ने धमाकेदार गेंदबाजी की थी। इंग्लैंड के खिलाफ नेहरा ने अपने 10 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट झटके थे। ये नेहरा ही नहीं बल्कि किसी भारतीय का वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यही नहीं नेहरा इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने वनडे में दो बार 6-6 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में नेहरा ने 2 ओवर मेडन डाले थे। नेहरा के इस स्पैल की खास बात ये रही कि वह डीहाईड्रेशन से गुजर रहे थे लेकिन उन्होंने अपना पूरा स्पैल किया। इस मैच में नेहरा को कई बार खेला खाते देखा गया था। ताकि वह डीहाईड्रेशन पर कंट्रोल रख सकें। ये मैच भारत ने 82 रनों से जीता था। दूसरी बार नेहरा ने 6 विकेट श्रीलंका के खिलाफ 2005 में झटके थे। इस मैच में नेहरा ने 59 रन देकर 6 विकेट झटके थे। भारतीय टीम ने ये मैच 18 रनों से जीता था।

2- 2016 T20 वर्ल्ड कप और नेहरा के 10 विकेट
आशीष नेहरा ने 2016 वर्ल्ड टी20 में की कमाल की गेंदबाजी थी। आशीष नेहरा ने इस वर्ल्डकप में 5 मैचों में 10 विकेट झटके थे। वह टीम इंडिया की ओर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
3- आईपीएल का किंग आशीष नेहरा
क्रिकेट के सभी फॉर्मट से संन्यास लेने के बाद आशीष नेहरा अब आईपीएल में भी दिखाई नहीं देंगे। ये उनका व्यक्तिगत फैसला है। लेकिन आईपीएल का ये किंग हमेशा याद किया जाएगा। नेहरा आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। 2015 में नेहरा ने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से सभी को एक बार फिर से हैरान कर दिया था। नेहरा ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 22 विकेट झटके थे। अब तक कोई भारतीय गेंदबाज एक सीजन में इतने विकेट नहीं झटक सका है।
4- 2011 वर्ल्डकप सेमीफाइनल, पाकिस्तान की नैया डुबाने वाले नेहरा
आशीष नेहरा और जहीर खान के हाथों में भारत की तेज गेंदबाजी की कमान हुआ करती थी। 2011 के विश्व कप में नेहरा ने केवल तीन मैच खेले थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टीम में शामिल कर लिया गया। लेकिन उन्होंने सभी को एक बार फिर से प्रभावित किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 231 पर ढेर हो गई। इस मैच में नेहरा को शुरू में विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने रनों की गति पर अंकुश लगाये रखा। उन्होंने 10 ओवरों में 33 रन 2 विकेट झटके थे।
5- 38 साल में 12 सर्जरी, कभी फॉर्म का मोहताज नहीं रहा नेहरा
कहा जाता है कि आशीष नेहरा को फॉर्म के चलचे कभी भी टीम से बाहर नहीं रखा गया। नेहरा हमेशा ही घुटनों की चोट के चलते मैदान से बाहर रहे। एक इंटरव्यू में नेहरा ने कहा था कि उनके शरीर में 12 सर्जरी हुई हैं। भारतीय चयनकर्ताओं का भी मानना है कि नेहरा कभी भी अपनी खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर नहीं हुआ हैं बल्कि चोट के चलते अक्सर उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। चोट के चलते आशीष नेहरा ने 2005 में सबसे बुरा दौर देखा। 2005 में आशीष नेहरा को एड़ी में गंभीर चोट लगी। इसकी वजह से वो टीम से बाहर हो गए थे। खुद नेहरा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो साल उनके लिए सबसे खराब समय में से एक था। नेहरा ने ये भी बताया कि तब उनकी गर्लफ्रैंड (अब पत्नी) रुश्मा ने उनकी बहुत मदद की थी।
इसे भी पढ़ेंः- 38 साल में 12 सर्जरी, ऐसे खत्म होकर जिंदा हुआ आशीष नेहरा का करियर


Click it and Unblock the Notifications
