Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ashish Nehra Retirement: 7 साल के अफेयर बाद 15 मिनट में बनाया शादी का प्लान, पढ़िए नेहरा की क्यूट लवस्टोरी

नई दिल्ली। आज फिरोजशाह कोटला में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के 20 साल के करियर पर ब्रेक लग जाएगा। मैदान पर काफी आक्रामक लेकिन निजी जिंदगी में काफी शांत और सादगी पसंद नेहरा की लाइफ में मोहब्बत काफी मायने रखती हैं और यही कारण रहा कि उन्होंने अपनी पत्नी रुश्मा से 7 साल डेटिंग करने के बाद शादी की। क्रिकेट की काफी समझ रखने वाली रूश्मा और नेहरा की पहली मुलाकात साल 2002 में भारत के इंग्लैंड दौरे में हुई थी। रुश्मा ओवल ग्राउंड पर क्रिकेट देखने आई थीं। दोनों की आंखें मिली, दोस्ती हुई जो प्रेम में बदली और दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और शादी की।

शादी का प्लान मात्र 15 मिनट में बना लिया

शादी का प्लान मात्र 15 मिनट में बना लिया

लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि जिस लड़की के साथ आशीष इतने लंबे वक्त तक प्रेम की पींगे बढ़ा रहे थे, उससे शादी का प्लान मात्र 15 मिनट में बना लिया और प्लान बनाने के एक हफ्ते के बाद ही दोनों ने शादी कर ली। ये बात किसी और से सुनी गई होती तो भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता लेकिन इस बारे में खुद आशीष ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है।

बातें करते-करते शादी का प्लान बन गया

बातें करते-करते शादी का प्लान बन गया

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए आशीष ने कहा कि शादी का ख्याल अचानक से मेरे दिल में आया था। नेहरा ने कहा कि 23 मार्च 2009 को मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान बातें करते-करते शादी का प्लान बन गया।

श्मा अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंचीं

श्मा अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंचीं

लेकिन इसके बाद जब नेहरा ने शादी के प्लान के बारे में गर्लफ्रेंड रुश्मा को बताया तो रुश्मा को लगा कि वह नशे में ऐसा कह रहे हैं। लेकिन अगले दिन यानी 24 मार्च को सुबह नेहरा ने उनसे फिर यही बात कही तो उन्हें यकीन हुआ। इसके बाद 26 मार्च को रुश्मा अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंचीं।

2 अप्रैल 2011

2 अप्रैल 2011

28-29 को परिवार के सभी लोग आ गए। 30 मार्च को होटल में फंक्शन हुए और 2 अप्रैल को शादी हो गई। नेहरा के लिए शादी की दूसरी एनीवर्सरी बेहद लकी साबित हुई क्योंकि इस दिन 2 अप्रैल 2011 को भारत ने28 साल बाद विश्वखिताब पर कब्जा कर लिया।

 रूश्मा गुजरात से हैं

रूश्मा गुजरात से हैं

नेहरा की शादी को अब 8 साल गुजर गए हैं। उनके दो बच्चे एरियाना और आरुष हैं। रूश्मा गुजरात से हैं और क्रिकेट को समझती हैं और इसी वजह से नेहरा उनसे क्रिकेट की बातें नहीं करते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+