आशीष नेहरा ने बताया आईपीएल में कौन है अब तक का बेस्ट कप्तान
नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाजों में से एक आशीष नेहरा ने भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपना काफी समय दिया है। आईपीएल के 12 सीजन में से 9 में आशीष नेहरा खेलते हुए नजर आये हैं। हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी नजर में आईपीएल का सबसे बेहतरीन कप्तान कौन है। साल 2008 में शुरु हुए इस फ्रैंचाइजी लीग टूर्नामेंट में आशीष नेहरा ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की जिसके 2 सीजन बाद वह दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा बनें। आईपीएल के 5वें सीजन में आशीष नेहरा को पुणे वॉरियर्स की टीम ने खरीदा तो छठे सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने रोस टेलर के बदले उन्हें फिर से ट्रेड कर टीम में शामिल कर लिया।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत पर वकार यूनिस के बिगड़े बोल, भड़क सकते हैं भारतीय फैन्स
आईपीएल 2014 के लिये हुई नीलामी में आशीष नेहरा को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खरीदा तो 2016 में सनराईजर्स हैदराबाद के साथ वह जुड़े और खेले। अपने आईपीएल करियर के दौरान आशीष नेहरा कई टीमों और कई कप्तानों के साथ खेले लेकिन उसमें से बेस्ट उन्हे सिर्फ 2 मिले।
और पढ़ें: मोहम्मद हफीज-शोएब मलिक को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की सलाह, कहा- संन्यास ले लो

आशीष नेहरा ने बताया कौन है आईपीएल का बेस्ट कप्तान
आखिरी बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलने वाले आशीष नेहरा को आईपीएल करियर के आखिरी साल में खिताबी जीत का स्वाद मिला। संन्यास के बाद आशीष नेहरा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से बतौर गेंदबाजी कोच जुड़े।
अपने करियर के दौरान आईपीएल में बेस्ट कप्तान के बारे में बात करते हुए नेहरा ने कहा,' आईपीएल के बेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा हैं। यह दोनों ही हर परिस्थिति का शांत रहकर सामना करते हैं और कठिन से कठिन परिस्थितियों से टीम को बाहर निकाल लाते हैं।'

ऐसा रहा है आईपीएल में आशीष नेहरा का करियर
आशीष नेहरा ने आईपीएल में गौतम गंभीर, महेला जयवर्धने, महेंद्र सिंह धोनी और डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खेला है लेकिन इस दौरान वह करियर के आखिरी सीजन में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में ही खिताब जीत सके हैं।
साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर वॉर्नर के नेतृत्व में यह खिताब जीता था। अपने करियर के दौरान आशीष नेहरा ने 88 आईपीएल मैचों में शिरकत की और 106 विकेट अपने नाम किये। इस दौरान उनका औसत 23.53 का रहा। साल 2017 में नेहरा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया।

अधर में लटका है आईपीएल 2020 का भविष्य
बता दें कि अब तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीता है। उनके नेतृत्व में चार बार मुंबई खिताब जीती। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी तीन बार ही अपनी टीम को खिताब जिता पाए हैं।
आईपीएल 13वें संस्करण को कोरोना वायरस की वजह से 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है। हालांकि, अभी इस टी-20 लीग का भविष्य अधर में ही लटका हुआ नजर आ रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
