For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आशीष नेहरा ने कहा- मौजूदा भारतीय टीम की तुलना ऑस्ट्रेलिया की पुरानी टीम से करना सही नहीं

नई दिल्ली। माैजूदा दाैर में भारतीय क्रिकेट टीम सबसे मजबूत टीम मानी जाती है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने पिछले साल की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली श्रृंखला जीती थी, जिसके लिए टीम को सात दशक का इंतजार करना पड़ा। हालांकि इस सीरीज में डेविड वाॅर्नर और स्टीव स्मिथ नहीं थे। ऐसे में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का कहना है कि मौजूदा भारतीय टीम की तुलना ऑस्ट्रेलिया की पुरानी टीम से करना सही नहीं है।

अभी करनी होगी दूरी तय

अभी करनी होगी दूरी तय

नेहरा ने आकाश चोपड़ा के शो 'आकाशवाणी' पर बात करते हुए कहा, ''इस भारतीय टीम को स्टीव वॉ और फिर रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम की बराबरी करने के लिए काफी दूरी तय करनी होगी। आप ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में बात कर रहे हो जिसने लगातार तीन विश्व कप जीते थे और फिर 1996 के फाइनल में पहुंची थी, उसने घरेलू और विदेशी सरजमीं पर 18-19 टेस्ट मैच जीते थे।''

हो रहे चेंज पर पर भी जताई नाराजगी

हो रहे चेंज पर पर भी जताई नाराजगी

टीम में हो रहे चेंज को लेकर भी नेहरा ने नाराजगी जाहिर की है।। उन्होंने कहा, ''ऐसा नहीं है कि यह भारतीय टीम वहां तक नहीं पहुंच सकती, लेकिन मेरा मानना है कि कोर ग्रुप बहुत अहम है। कोई भी आदमी अगर टेबल पर बहुत सारे पकवान देखेगा तो वह असमंजस में पड़ जाएगा इसलिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है कम, लेकिन बेहतर पकवान होना।'' नेहरा ने उदाहरण देते हुए कहा कि टीम प्रबंधन ने अभी तक किस तरह ऋषभ पंत के कैरियर को कैसे संभाला है। उन्होंने कहा कि केएल राहुल पांचवें स्थान पर खेल रहे हैं और जिस व्यक्ति को आप महेंद्र सिंह धोनी की जगह लाने की तैयारी कर रहे थे, वो अब ड्रिंक्स दे रहा है।

कोहली की प्रशंसा करने की जरूरत नहीं

कोहली की प्रशंसा करने की जरूरत नहीं

नेहरा ने कोहली की कप्तानी के बारे में कहा कि वह इसमें अब भी प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''विराट कोहली को बतौर खिलाड़ी किसी प्रशंसा की जरूरत नहीं है क्योंकि उसका करियर ग्राफ ही पूरी कहानी बयां कर देता है। बतौर खिलाड़ी कोहली ने काफी अच्छा काम किया है। कप्तानी में मुझे अब भी लगता है कि वह अभी प्रगति की ओर है। कप्तान के तौर पर मैं कह सकता हूं कि वह थोड़ा आवेग में आकर फैसले करता है।''

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 16:01 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+