For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या और विजय शंकर में किसको खेलना चाहिए विश्व कप, आशीष नेहरा ने दी राय

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या फिटनेस समस्या के चलते बाहर हैं तो वहीं उनकी जगह पर टीम में विजय शंकर ने अब तक प्रभावित करने वाला हरफनमौला प्रदर्शन किया है। ऐसे में विश्व कप को लेकर विजय शंकर का नाम अब काफी उछाला जाने लगा है। कई क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि शंकर को विश्व कप से बाहर करना ठीक नहीं होगा। लेकिन सवाल यह है कि टीम इंडिया अब शंकर और हार्दिक में से किसको विश्व कप में लेकर जाएं?

इसका एक कारण यह भी है कि शंकर की गेंदबाजी भले ही अभी उनका कमजोर पक्ष हो लेकिन वे लगातार मौके मिलने पर इंग्लैंड की स्विंग कंडीशन में कमाल कर सकते हैं। अब इस पेशोपश पर आशीष नेहरा ने अपनी राय दी है। नेहरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि शंकर और हार्दिक पांड्या दोनों को ही विश्व कप की टीम में जगह मिलनी चाहिए। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों के खेलने का अंदाज काफी जुदा है।

नेहरा ने शंकर की तारीफ करते हुए कहा, 'शंकर भले ही इस समय हार्दिक जितने बेहतर ऑलराउंडर नहीं हों लेकिन समय के साथ उनमे काफी सुधार आएगा। एक बल्लेबाज के तौर पर उनमें काफी कौशल है और आगे जाकर वे टीम के लिए मैच विनर भी साबित हो सकते हैं।' हालांकि नेहरा ने मौजूदा समय में यह मानने से इंकार किया है कि शंकर अभी तक पूर्ण ऑलराउंडर है। बता दें कि शंकर ने नागपुर वनडे मैच की पहली पारी में उम्दा बल्लेबाजी करने के बाद गेंदबाजी पारी में शानदार गेंदबाजी भी की थी। उन्होंने अंतिम ओवर में मार्कस स्टोइनिस और एडम जांपा को तीन गेंदों पर ही आउट कर मैच भारत की झोली में दे दिया था।

Story first published: Thursday, March 7, 2019, 16:50 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+