
नेहरा ने की धोनी की तारीफ
भले ही नेहरा ने धोनी के बारे में अगली सीरीज में दूसरे खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही हो लेकिन नेहरा ने धोनी की तारीफ भी की। नेहरा के मुताबिक धोनी और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए लकी हैं। नेहरा ने कहा कि धोनी का ड्रेसिंग रूम में होना टीम के लिए दूसरे खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

कोई और नहीं ले सकता धोनी की जगह- नेहरा
नेहरा का कहना था कि धोनी की जगह दूसरा कोई नहीं ले सकता। वो टीम में दूसरे खिलाड़ियों के लिए मेंटर की भूमिका में भी दिखते हैं। नेहरा का कहना है कि विकेट कीपिंग के अलावा उनकी क्रिकेट को लेकर समझ भी टीम के काफी काम आती है।

कई क्रिकेटरों ने दी थी धोनी को रिटायर होनी की सलाह
बता दें, धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 37 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना की थी। वहीं कइयों ने उन्हें संयास लेने की सलाह दी थी। वहीं सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, भुवनेश्वर कुमार और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली उनके समर्थन में दिखाई दिए थे।
यह भी पढ़ें- बाहर हो रही थी बारिश तो अन्दर धोनी कर रहे थे कीवी खिलाडी के साथ मुकाबला


Click it and Unblock the Notifications