For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वनडे सीरीज में हार के बाद आशीष नेहरा ने कप्तान कोहली के फैसलों पर खड़ा किया सवाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर लगातार दूसरे वनडे में हार के बाद कप्तान कोहली आलोचकों के निशाने पर हैं। दूसरे वनडे में भारतीय टीम को 51 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम की हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को लगता है कि अपने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करके विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में वापसी कर सकते हैं। नेहरा ने कहा कि विराट कोहली बहुत जल्दी आवेश में आ जाते हैं। वह गेंदबाजी में बहुत ज्यादा बदलाव करते हैं।

क्रिकबज में एक शो के दौरान नेहरा ने कहा कि ओपनिंग स्पेल में जसप्रीत बुमराह से सिर्फ दो ओवर कराना रणनीतिक भूल थी। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आया कि आखिर जसप्रीत बुमराह से सिर्फ दो ओवर क्यों कराया गया। अपनी बल्लेबाजी के दौरान भी विराट कोहली काफी जल्दी में नजर आए। इससे पहले विराट कोहली ने ऐसे बड़े स्कोर को हासिल किया है, लेकिन रविवार का मैच कुछ अलग ही था।

आशीष नेहरा ने कहा कि विराट कोहली अपने फैसलों में काफी जल्दबाजी करते हैं। पहले वनडे में जब कोहली का कैच छूटा तो ऐसा लगा कि वह काफी जल्दी में थे। अपने करियर में कोहली ने 350 से अधिक का स्कोर कई बार हासिल किया है, उनके लिए यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। लेकिन पहले वनडे में ऐसा लग रहा था कि वह 375 रन कालक्ष्य नहीं बल्कि 475 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं।

गेंदबाजी के इस्तेमाल पर गौतम गंभीर ने भी विराट कोहली के फैसलों पर सवाल खड़ा किया था। गौतम गंभीर ने कहा कि आपके पास जब जसप्रीत बुमराह जैसा बेहतरीन काबिलियत भरा गेंदबाजहै तो शुरुआत में आपने उसे सिर्फ दो ओवर क्यों दिए। मेरे हिसाब से यह एक बहुत बड़ी गलती है। मैं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी से पांच-पांच ओवर के स्पेल की उम्मीद करता हूं ताकि वो टीम के लिए विकेट लेने की कोशिश करते। मुझे लगता है कि दुनिया में कोई भी कप्तान ऐसा नहीं होगा जो बुमराह को नई गेंद से सिर्फ दो ओवर देगा।

Story first published: Tuesday, December 1, 2020, 17:50 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+