Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तय हो गई नेहरा की विदाई, न्यूजीलैंड के खिलाफ हमेशा के लिए छोड़ेंगे मैदान!

नई दिल्ली। टीम इंडिया के भरोसेमंद तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जल्दी ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शामिल हुए नेहरा के बारे में मुंबई मिरर अखबार ने लिखा है कि वह अगले महीने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि 18 साल से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे 38 वर्षीय नेहरा जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

समाचार ऐजेंसी पीटीआई ने भी ट्वीट कर उसकी जानकारी दी है। खबरों के मुताबिक जिस मैच में आशीष नेहरा संन्यास लेंगे वह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। जिसका टी-20 मैच एक नवंबर को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। जो कि नेहरा का होम ग्राउंड भी है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किए गए 38 साल के आशीष नेहरा के चयन पर क्रिकेट जानकारों ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद नेहरा ने कहा था कि 'मैं अभी फिट हूं और भारत के लिए 2 साल और क्रिकेट खेल सकता हूं।'

2011 में वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के सदस्य रहे आशीष नेहरा ने 1999 में टेस्ट क्रिकेट में करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद से अब तक नेहरा 17 टेस्ट, 120 वनडे और 26 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। नका टेस्ट करियर साल 2004 में ही पाकिस्तान के खिलाफ थम गया था। उसके बाद वनडे टीम में उन्होंने वापसी की लेकिन 2011 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद उन्होंने एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेला।

इसे भी पढ़ेंः- विवादों का दूसरा नाम बेन स्टोक्स, जेसन रॉय की शादी में 'टूटे हाथ' से सिगरेट पीते हुए फोटो वायरल

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+