नेहरा को सताने लगी RCB की चिंता, विराट कोहली को दी यह खास सलाह
नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers Bangalore) का आईपीएल(IPL) सीजन-12 में फ्लाॅप प्रदर्शन जारी है। विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी यह टीम रन बनाने में तरसती नजर आ रही है। टीम की खस्ता हालत देख अब उनके गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा(Ashish Nehra) भी चिंता में पड़ गए। नेहरा का मानना है कि उनकी टीम के पास अभी भी वापसी करने का माैका है, बस उसे जीत की राह पर लाैटने के साथ हर माैके का फायदा उठाना होगा।
नेहरा ने टीम को राजस्थान राॅयल्स(Rajasthan Royals) से मिली 7 विकेट की हार के बाद कहा कि मैच तभी जीत सकते हैं, जब हाथ आए हर छोटे मौके का फायदा उठाया। नेहरा ने कोहली सलाह देते हुए कहा कि अब हमारे पास ज्यादा समय नहीं है क्योंकि सिर्फ 14 मैच खेलने हैं। उन्होंने कहा कि कुछ करीबी मुकाबले जीतने से ही आरसीबी(RCB) लय हासिल कर सकेगी। यदि आप दो करीबी मुकाबले जीतते हैं तो दो जीत और 2 हार होती जो ठीक था। शीर्ष और सबसे नीचे की टीम में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।
इस पूर्व भारतीय पेसर को अभी भी उम्मीद है कि अंक तालिका में सबसे नीचे होने के बाद भी उनकी टीम ऊपर जा सकती है। नेहरा ने कहा कि ऐसा कई बार देखे को मिला है जब कुछ टीमें लगातार 6 मैच जीतकर क्वॉलिफाइ कर गई हैं और टूर्नामेंट भी जीता है। हर हफ्ते अंक तालिका बदलती है। यह टूर्नामेंट ही ऐसा है। एक या दो मैच जीतने की बात है और वह भी करीबी मुकाबले होने चाहिए। बता दें कि 2015 में शुरूआती 4 मुकाबले लगातार हारने के बावजूद खिताब पर कब्जा किया था। बता दें कि बेंगलुरू टूर्नामेंट में अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। टीम ने 4 मैच खेले हैं जिसे उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। अब उनका पांचवा मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ 5 अप्रैल को वानखेड़े में होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
