India vs Windies: तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

नई दिल्ली। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और सीरीज डिसाइडर मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेहमान टीम वेस्टइंडीज की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इतना ही नहीं, मैच से पहले ही विंडीज टीम को एक बड़ा झटका लग गया था। दरअसल, विंडीज ने इस मुकाबले में हरफनमौला खिलाड़ी एश्ले नर्स को जगह नहीं दी थी क्योंकि वह चौथे मुकाबले में चोटिल हो गए थे।

तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे इस मुकाबले में एश्ले नर्स को जब टीम में शामिल नहीं किया तो इसके बारे में कप्तान जेसन होल्डर ने बताया कि उनको चोट लगी हुई है। कप्तान होल्डर ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि नर्स आखिरी वनडे के अलावा पूरे इंडिया टूर को मिस करने वाले हैं। ऐसे में एश्ले नर्स भारत के खिलाफ टी20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि एश्ले नर्स जब तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे तब भी उनके हाथ में सपोर्ट लगा हुआ था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एश्ले नर्स को पेक्टोरल मसल्स इंजरी है, जोकि बहुत ही घातक है। इसके ठीक होने में कई हफ्ते लग सकते हैं। यही कारण है कि उन्हें आज टीम में जगह नहीं मिली और आगे भी टी20 सीरीज से वह बाहर रहेंगे। नर्स की इस सीरीज की बात करें तो उन्होंने चार मुकाबलों में पांच विकेट चटकाएं हैं और 55 रन भी बनाए हैं। फिलहाल ये सीरीज भारत के खाते में जाती दिख रही है क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई है।

Story first published: Thursday, November 1, 2018, 15:54 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+