धवन को आउट करने के बाद नर्स ने क्यों दिखाया 'बाबा जी का ठुल्लू', बताई पूरी कहानी
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। नर्स ने सभी का ध्यान अपनी परफॉर्मेंस से ही नहीं बल्कि विकेट लेने के बाद किए जाने वाले सेलिब्रेशन से भी अपनी ओर खींचा है। जब भी नर्स किसी प्लेयर का विकेट चटकाते हैं तो वो एक अजीबोगरीब इशारा करते हैं। बस इसी बात को लेकर वेस्टइंडीज के एश्ले नर्स इन दिनों सुर्खियों में हैं।
गौरतलब है कि आखिरी मुकाबले में नर्स ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को जब 18 ओवर में 35 रन के निजी स्कोर पर आउट किया तो वह 'बाबा जी का ठुल्लू' दिखाने लगे। बता दें इस तरह का इशारा फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा करते थे, जब वह अपना शो कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा चलाते थे। नर्स ने भी ऐसा ही इशारा धवन को आउट करने के बाद किया था।
ऐसे सीखा है 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला इशारा
ऐसा पहली बार नहीं था जब नर्स ने 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला इशारा करते हुए विकेट लेने का जश्न मनाया हो। इससे पहले एश्ले नर्स विराट के अलावा कई और खिलाड़ियों को आउट करने के बाद करते आए हैं। इसी वनडे सीरीज में उन्हें ऐसा करते कई बार देखा गया है। अब नर्स ने इस बात का खुलासा भी कर दिया है कि ये उन्होंने कहां से सीखा है? नर्स ने बताया कि एक इंडियन फ्रेंड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग(सीपीएल) के दौरान उन्हें ये डेडीकेट किया था।
एश्ले नर्स ने बताया, "सीपीएल के दौरान मुझे सन्नी सोहल नाम का इंडियन फ्रेंड मिला, जिसने इस तरह के सेलिब्रेशन का सुझाव दिया। उसने मुझे बोला जब भी तुम कोई विकेट लो तब 'बाबा जी का ठुल्लू' जैसे करना। लगता है कि यह यहां बहुत फेमस है।" बता दें कि टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला खेल रही है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
