वॉर की तरह लगता है भारत-पाकिस्तान का मैच, नहीं हारना चाहती कोई भी टीम : अशोक डिंडा

Ashok Dinda : नई दिल्ली। यह बात तो सच है...जब भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच कोई मैच होता है तो दर्शकों में भरपूर जोश देखने को मिलता है। ना सिर्फ भारतीय फैंस मैच का हर पल देखने के लिए नजर अड़ाए रहते हैं बल्कि पाकिस्तानी फैंस भी जीत की उम्मीद लगाए रहते हैं। भारत जीत जाए तो पाकिस्तान में लोगों का गुस्सा अपने खिलाड़ियों के खिलाफ खूब उतरता है। यहां तक कि वे लोग टीवी तोड़ देते हैं, लेकिन इस मैच को लेकर ना सिर्फ दर्शकों में जुनून होता है, बल्कि मैदान पर खेल रहे दोनों देशों के खिलाड़ी भी एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा व्यवहार रखते हैं जैसे कोई जंग हो। अब भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने पाकिस्तान के साथ हुए मैचों के अनुभव को शेयर किया है।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Retirement) लेने वाले अशोक डिंडा ने ने कहा कि जब हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने जा रहे होते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे किसी जंग पर जा रहे हैं। डिंडा ने मंगलवार शाम मीडिया से रूबरू होते हुए संन्यास का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैचों के बारे में जिक्र किया। गाैर हो कि डिंडा ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे (ODI) और दो टी20 मुकाबले अपने करियर में खेले हैं।

एक चैनल बेवसाइट से बात करते हुए डिंडा ने कहा, ''मैच के बाद दोनों ही देशों के खिलाड़ी एक दूसरे से आपस में मिलते हैं, लेकिन जब मैदान पर खेलते के लिए उतरते हैं तो ऐसा व्यवहार रहता है जैसे वो एक-दूसरे को जानते ही ना हों। मुझे मैचों की ये चीज मुझे काफी पसंद है।'' डिंडा ने आगे कहा, ''जब दोनों टीमों के बीच मैच होता है तो ये बिल्कुल वॉर की तरह लगता है। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी जबरदस्त और रोमांचक मुकाबले मैंने बचपन से ही देखे थे। इसके बाद मुझे उनके खिलाफ कुछ मैचों में खेलने का मौका मिला। जब हम भारत-पाकिस्तान मैचों में खेलने जाते हैं तो ये बिल्कुल वॉर की तरह लगता है। दोनों में से कोई भी टीम हारना नहीं चाहती है।

Story first published: Wednesday, February 3, 2021, 14:37 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+