For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एश्टन टर्नर ने खोला अपनी तेज पारी का राज, जीत के लिए बनाई थी खास योजना

भारतीय क्रिकेट टीम को मोहाली में मिली चाैथे वनडे में हार का सबसे बड़ा कारण एश्टन टर्नर का प्रहार रहा जिसकी बदाैलत आस्ट्रेलिया सीरीज में 2-2 की बराबरी करने में कामयाब हुआ। 26 वर्षीय एश्टन का यह दूसरा अ

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को मोहाली में मिली चाैथे वनडे में हार का सबसे बड़ा कारण एश्टन टर्नर का प्रहार रहा जिसकी बदाैलत आस्ट्रेलिया सीरीज में 2-2 की बराबरी करने में कामयाब हुआ। 26 वर्षीय एश्टन का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच था। उन्हें मार्कस स्टोईनिस की जगह शामिल किया गया जिसका एश्टन ने पूरा फायदा उठाया। एश्टन ने नाबाद 43 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके और 6 छक्के शामिल रहे। मैच के बाद एश्टन ने अपनी इस विस्फोटक पारी का राज खोलते हुए बताया कि इसके लिए उन्होंने पहले से ही खास योजना बना ली थी।

'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड से नवाजे गए एश्टन ने कहा कि मुझे काफी विश्वास था कि अगर मौका मिला तो खेलने को तैयार रहूं। इस तरह से हम टीम के रूप में हर दिन नहीं खेलते। यह मैच शानदार था। भाग्यशाली रहा कि जीत मिली। मोहाली में बल्लेबाजी करने में बड़ा मजा आ रहा था। मुझे पता था कि लंबा शॉट जमाने पर गेंद मैदान के बाहर नहीं जाएगी, लेकिन दिल उसी तरफ दौड़ रहा था। मेरे कुछ कैच छूटे, जिसके लिए अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं। ऐसा हमेशा नहीं होता है।

एश्टन पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने इस पारी का श्रेय हेडन को दिया आैर कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हेडन से कैप मिली। वह मेरे साथ हमेशा अच्छे से रहे हैं। उनके सामने खड़े होने में अभी भी मुझे घबराहट होती है। उन्होंने मेरे साथ नेट्स पर काफी समय बिताया और लोग जानते हैं कि वह स्पिन को अच्छे से खेलना जानते हैं। टर्नर ने हेडन की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। उनके साथ बैठकर क्रिकेट के बारे में बात करके बड़ा अच्छा लगता है। उनसे अच्छे शब्द सुनना अच्छा लगता है। स्पिन के खिलाफ मैंने गेंद को नजदीक से देखने का प्रयास किया। गेंद को देखना ज्यादा आसान है न कि उसे अनदेखा करना।

बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा(95) के अर्धशतक और शिखर धवन के(143) के शतक की बदाैलत आस्ट्रेलिया के सामने 359 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में आस्ट्रेलिया ने जवाब में आस्ट्रेलिया ने फिंच(0) और शाॅन मार्श(6) के रूप में जल्दी 2 विकेट गंवा दिया लेकिन ख्वाजा की 91, हैंडस्कोब के शतक और अंतिम ओवरों में टर्नर की तूफानी पारी की बदाैलत आस्ट्रेलिया ने मैच जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।अब सीरीज का आखिरी और अहम मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में होगा।

Story first published: Monday, March 11, 2019, 12:53 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+