पिछले 10 मैचों में सबसे सफल रहे हैं सहवाग और हरभजन
भारत ने हाल ही में आस्ट्रेलिया को टेस्ट श्रंखला में हराया था। पिछले 10 मैचों की बात करें तो बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग और गेंदबाजों में हरभजन सिंह सबसे सफल रहे हैं।
सहवाग ने जहां 10 मैचों की 19 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 59.28 के औसत से 1067 रन बनाए हैं वहीं हरभजन ने इतने ही मैचों में 29.55 के औसत से 51 विकेट अपनी झोली में डाले हैं।
सहवाग ने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं जबकि दो बार पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लिए हैं। सहवाग का सर्वोच्च स्कोर 319 रन रहा है।
बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर हैं जबकि गेंदबाजों में ईशांत शर्मा। दोनों खिलाड़ी दिल्ली के हैं। गंभीर ने 10 मैचों की 19 पारियों में 43.95 के औसत से 835 रन बनाए हैं। उनके खाते में दो शतक और चार अर्धशतक हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 206 रन रहा है।
ईशांत ने 28.25 के औसत से 32 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 77/4 रहा है। इसके अलावा जहीर खान ने 29 और मुनाफ पटेल 28 विकेट लिए हैं।
बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर ने दो शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 741 रन बनाए हैं जबकि वी.वी.एस. लक्ष्मण के खाते में 723 रन रन हैं। लक्ष्मण ने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications