Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'आस्ट्रेलिया को हराने का बेहतरीन मौका'

पर्थ (आस्ट्रेलिया), 7 दिसम्बर: टेस्ट श्रंखला के लिए आस्ट्रेलिया पहुंचते ही दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दावा किया है कि रिकी पोंटिंग की टीम को उसके घर में हराने का उनकी टीम के पास बेहतरीन मौका है।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, "पर्थ पहुंचने के साथ ही मुझे अहसास हुआ कि हमारे पास इस बार श्रंखला जीतकर इतिहास कायम करने का शानदार मौका है। मैं ही नहीं, हर कोई यही कह रहा है।"

स्मिथ ने अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी टीम का संतुलन बहुत अच्छा है और यही कारण है कि वे मेजबान टीम को हराने को लेकर आश्वस्त हैं।

कप्तान ने कहा, "हमारे पास डेल स्टेन जैसा गेंदबाज है, जो इन दिनों बेहतरीन फार्म में है। इसके अलावा मखाया एंटनी भी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित होंगे। हमारे सलामी बल्लेबाज भी लय में हैं तथा मध्यक्रम पिछले एक साल से अच्छा खेल रहा है। इन सब को मिलाकर मैं अपनी टीम की जीत को लेकर आश्वस्त हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+