IPL Match Preview: आज रोहित के वीरों से भिड़ेंगे प्रीति के पंजाबी शेर
इंदौर। आईपीएल के दंगल में आज किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला मुंबई इंडिंयस से होने वाला है। दोनों के बीच में रात 8 बजे मैच होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब ने इस सत्र में धमाकेदार शुरूआत की थी और उसने शुरूआती दोनों मैच जीतकर धमाका किया था लेकिन इसके बाद उसे लगातार तीन हारों का सामना करना पड़ा है जिसके बाद उसके प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो गए है।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई
तो वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने पहला मैच हारने के बाद शानदार वापसी की है और लगातार चार मैच जीत कर आठ टीमों की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है इसलिए आज पंजाब के लिए जितना मैच जरूरी है वहीं दूसरी ओर मुंबई भी कोई गलती नहीं करना चाहेगी।

बल्लेबाजी की जिम्मेदारी
पंजाब टीम में हाशिम अमला, डेविड मिलर, कप्तान ग्लैन मैक्सवेल और रिद्धिमान साहा के ऊपर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी तो वहीं मुंबई की टीम में ये जिम्मेदारी रोहित शर्मा,नितीश राणा, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या के कंधों पर होगा, टीम को पूरी उम्मीद होगी कि आज के मैच में रोहित शर्मा का बल्ला चले।

मुंबई इंडियंस : टीम (संभावित)
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी, और आर.विनय कुमार।

टीम (संभावित) : किंग्स इलेवन पंजाब
ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, शॉन मार्श, रिद्धिमान साहा, निखिल नाइक, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, केसी करियप्पा, अरमान जाफर, प्रदीप सैनी, स्वप्निल सिंह, हाशिम अमला, वरुण एरॉन, इयोन मोर्गन, मैट हेनरी, राहुल तेवतिया, मार्टिन गुप्टिल, डारेन सैमी, रिंकू सिंह और टी.नटराजन।

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया की अधूरी प्रेम कहानी, जिसने आईपीएल के मैदान में दम तोड़ा
प्रीति जिंटा और बिजनेसमैन नेस वाडिया की प्रेम-कहानी का अंत आईपीएल मैच के दौरान मारपीट से होगा ये बात किसी ने नहीं सोची थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications