For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: पहले ही टेस्ट मुकाबले में अश्विन ने रचा इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंग्लैंड के साथ चल रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल करते हुए पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को 287 रन पर ही ऑल आउट कर दिया। इस मुकाबले में भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सबसे धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और उनके नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। दरअसल अश्विन 2014 के पिछले इंग्लैंड दौरे पर विकेट लेने के लिए तरसते नजर आए थे और दो टेस्ट मैच खेलकर सिर्फ तीन विकेट ही अपने नाम दर्ज कर सके थे। वहीं चार साल बाद एक बार फिर भारतीय टीम अब इंग्लैंड के दौरे पर है और ऐसे में अश्विन ने पिछले दौरे की कड़वी यादों को भुलाते हुए इस दौरे का शानदार आगाज किया। अश्विन ने 60 रन देकर चार अहम विकेट झटके।

अश्विन ने 60 रन देकर चार अहम विकेट झटके। इस सीरीज़ के पहले ही दिन इस दिग्गज खिलाड़ी ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली, जो आजतक कोई भी भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड में हासिल नहीं कर सका था। इसी के साथ ये किसी भी भारतीय स्पिन गेंदबाज़ द्वारा इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ के पहले दिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बन गया। इस मामले में एशिया के बाहर भले ही चौथे स्थान पर रहे, लेकिन इंग्लैंड की सरजमीं पर उनसे पहले कोई भी टेस्ट सीरीज़ के पहले दिन ये कमाल करने में सफल नहीं हो सका था। गौरतलब हो कि इंग्लैंड को 287 रन पर समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों के ऊपर रनों का पहाड़ खड़ा करने की जिम्मेदारी होगी।

Story first published: Thursday, August 2, 2018, 17:19 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+