मोहाली टेस्ट: अश्विन, जडेजा और जयंत का कमाल, टीम इंडिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
मोहाली। मोहाली टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अनोखा कारनामा किया। टीम इंडिया के 84 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार 7वें, 8वें और 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे किए।
अश्विन, जडेजा और जयंत ने खेली अर्धशतकीय पारी
505 टेस्ट के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने ऐसा कारनामा किया है। भारत की ओर से निचले क्रम में बैटिंग करने आए तीनों भारतीय स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और जयंत यादव ने गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।
तीनों खिलाड़ियों ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में तीसरे दिन शानदार अर्धशतक बनाए। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत ही एक समय मुश्किल में दिख रही टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर 134 रनों की बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की।
भारतीय पारी 138.2 ओवरों में 417 रन बनाकर ऑल आउट हुई। अश्विन ने ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए मोहाली ने 7 नंबर पर उतरने के बाद 72 रनों की पारी खेली।
जडेजा ने टेस्ट में खेली अब तक सर्वश्रेष्ठ पारी
अश्विन ने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जडेजा के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी निभाई। अश्विन के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया।
हालांकि रविंद्र जडेजा अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए। वह 90 रन पर आउट हो गए। बावजूद इसके ये पारी उनके टेस्ट करियर की सबसे अच्छी पारी है।
जडेजा के बाद 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जयंत यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। जयंत यादव 55 रन बनाकर आउट हुए।
जयंत ने पूरा किया पहला टेस्ट अर्धशतक
आंकड़ों पर गौर करें तो टेस्ट इतिहास में ऐसा 7वीं बार हुआ है जब 7वें, 8वें और 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए बल्लेबाजों ने 50 या फिर उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
