एंटिगा टेस्ट। भारत ने अपने पहले टेस्ट मैच में ही जीत का परचम लहरा दिया है। जी हां, अश्विन की फिरकी से वेस्टइंडीज चारों खाने चित्त हो गया। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर अश्विन (83-7) की बेहतरीन बॉलिंग के कारण टीम इंडिया ने सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को वेस्टइंडीज को एक पारी और 92 रनों से हरा दिया।
इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने कई रिकार्ड बनाये भी और तोड़े भी। इस मैच के पूरी तरह से हीरो रहे आर अश्विन जिन्होंने पहले बल्ले से सैकड़ा जड़कर लोगों को हैरान किया और उसके बाद 7 विकेट लेकर कैरीबियाई शेरों पर कहर बनकर टूटे। उनको शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
congrats #TeamIndia on starting the WI tour with such an emphatic win. Every dept. played its role to perfection. #WIvIND @BCCI
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) 24 July 2016
मालूम हो कि अश्विन ने एशिया के बाहर पहली बार पारी में पांच विकेट लिया है। वह एक पारी में शतक और पांच विकेट लेने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं। चार मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है। दूसरे टेस्ट मैच 30 जुलाई से तीन अगस्त तक किंग्सटन (जमैका) में खेला जाएगा।
Here's a message from @ashwinravi99 after his century and seven-wicket haul in the Antigua Test. #WIvIND pic.twitter.com/BQIncUHuzY
— BCCI (@BCCI) 24 July 2016