ढाका। आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मैच पर हर किसी की निगाहें टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा पर होगी। मैच के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि पाकिस्तान के साथ होने वाला मैच अन्य टीमों की तरह ही होता है इसलिए टीम पर कोई अतिरिक्त दवाब नहीं है।
अगर हमारा बैटिंग अटैक बढ़िया है तो उनके पास बढ़िया बॉलिंग अटैक हैं अगर उनके पास पेसर्स हैं तो हमारे पास स्पिनर हैं। उम्मीद है कि दोनों टीमों के बहुत ही रोचक मुकाबला होगा।
'रोहित बोले, उनके पास पेसर्स हैं तो हमारे पास स्पिनर्स'
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच में अब तक एशिया कप में 12 मुकाबले हुए हैं जिसमें दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं और जबक 1 मैच ड्रा और 1 मैच रद्द हुआ है।