
स्ट्रांग बैटिंग
भारत के ओपनर (रोहित+ धवन) काफी स्ट्रांग हैं और टी 20 को अच्छी शुरूआत दे सकते हैं तो वहीं उसके मिडिल आर्डर में दुनिया के स्टार खिलाड़ी (विराट, रैना, रहाणे, युवराज और धोनी) भी शामिल हैं। जो बैटिंग के दम पर जीत दिला सकते हैं जो बाकियों की टीम में नहीं दिखता।

स्मार्ट स्पिनर
टीम इंडिया के पास स्मार्ट फिरकी गेंदबाज हैं जिनके पास मुश्किल हालातों में टीम को उबारना आता है, इस वजह से भी टीम बाकियों के मुकाबले मजबूत है।

खलेगी शमी की कमी
हालांकि टीम इंडिया के बॉलर्स अभी भी भरोसेमंद नहीं हैं और उसकी बॉलिंग पर पूर्ण रूप से भरोसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि पिछले मैचों में हार का एक बड़ा कारण टीम इंडिया के बॉलर्स ही रहे हैं ऐसे में मोहम्मद शमी का चोट के कारण टीम से आउट होना मुश्किल भरा हो सकता है।

प्रेशर में धाराशाही
पिछली कुछ सीरीज में जब भी टीम इंडिया पर प्रेशर बढ़ा है वो पूरी तरह से ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है ऐसे में भले ही टीम इंडिया एशिया कप में सबसे मजबूत दिख रही हो लेकिन उसके लिए जीत की राह आसान नहीं होगी।

एशिया कप से बाहर हुए मोहम्मद शमी, चयनकर्ताओं पर उठे सवाल
एशिया कप से बाहर हुए मोहम्मद शमी, चयनकर्ताओं पर उठे सवाल


Click it and Unblock the Notifications