नयी दिल्ली। कल एशिया कप के भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है। हाई वोल्टेज इस मुकाबले को लेकर फैंन्स उत्साहित हैं तो दोनों टीम की ओर से जोरदार तैयारियां हो रही हैं। पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया सबसे बड़ी टक्कर के लिए तैयार है।
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया तैयार है तो टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बुरी फंस गई हैं। एक तरफ देश है तो दूसरी तरफ शौहर। ऐसे में हमेशा की तरह सानिया ने अपने वतन को चुना है। सानिया चाहती है कि उनके शौहन शोएब मलिक इस मैच में अच्छा खेले।
एक इंटरव्यू में शोएब मलिक ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज़ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हमारी गेंदबाज़ी बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले में भारत के साथ कड़ी टक्कर होगी। शोएब ने ये भी साफ कर दिया की भारतीय टेनिस सनसनी और उनकी पत्नी सानिया मिर्ज़ा मैच के दौरान टीम इंडिया को स्पोर्ट करेंगी लेकिन वो चाहेंगी कि शोएब मैच में अच्छा प्रदर्शन करें।