मीरपुर। विराट कोहली की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी और युवराज सिंह (18 गेंद 35 रन) की धमाकेदार पारी के बल पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से रौंद कर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका की ओर से मिले 139 के लक्ष्य को भारत ने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
श्रीलंकाः एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), तिलकरत्ने दिलशान, शेहान जयसूर्या, दुष्मंथ चामीरा, रंगाना हेराथ, चमारा कप्पुगेदरा, नुवान कुलसेकरा, थिसारा परेरा, दसुन शनाका, मिलिंदा सिरिवर्दने।
भारतः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, आशीष नेहरा।