श्रीनगरः लाल चौक पर 'भारत-माता की जय' के नारे लगाने वाली महिला को रैना का सलाम

श्रीनगर। बड़े ही धूमधाम के साथ राष्ट्रीय पर्व पूरे भारतवर्ष में समाप्त हुआ। 15 अगस्त को देश के कोने -कोने में तिरंगा झंटा फहराया गया। लेकिन हमेशा विवादों में रहने वाले जम्मू-कश्मीर में इस बार भी सन्नाटा देखने को मिला। कश्मीर के कई इलाकों में अलगाववादियों ने बंद बुलाया लेकिन इसके बावजूद एक कश्मीरी पंडित महिला ने श्रीनगर के लाल चौक पर भारत माता की जय के नारे लगाए।

श्रीनगर के लाल चौक पर महिला द्वारा लगाए भारत माता की जय के नारों का वीडियो आजकल जमकर सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को भारतीय धाकड़ क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी शेयर किया है।

रैना ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर में कश्मीरी पंडित महिला 'भारत माता की जय' के नारे लगा रही है। ये महिला जांबाज है। सलाम।'

रैना के वीडियो शेयर करने के बाद भारतीय यूजर जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ पाकिस्तान के यूजर सुरेश रैना की आलोचना कर रहे हैं।

Story first published: Wednesday, August 16, 2017, 15:23 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+