#Asia Cup 2016: वाह कोहली तेरा क्या कहना...बनाये रिकार्ड पर रिकार्ड
मीरपुर। एक बार फिर से भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी है। विराट के शानदार 56 रनों के बदौलत इंडिया ने एशिया कप के अहम मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से पराजित कर दिया है और इस सीरीज में उसने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और अब वो फाइनल में पहुंच गई है।
विराट कोहली इस मैच के हीरो रहे, उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। उन्होंने 47 गेंदों पर सात चौंकों की मदद से शानदार 56 रनों की पारी खेली। इससे पहले पाकिस्तान से हुए मैच में भी कोहली ही हीरो थे। इस अवार्ड के साथ ही कोहली ने एक अनोखा खिताब अपने नाम कर लिया है।
एक महीने में तीन मैन ऑफ द मैच अवार्ड
कोहली ने पिछले एक महीने में खेले गये 5 टी 20 मैचों में तीन बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया है और ऐसा करने वाले वो केवल इंडिया के ही नहीं बल्कि विश्व के अकेले खिलाड़ी हैं।
किन मैचों में मिला मैन ऑफ द मैच अवार्ड?
- 29 जनवरी को सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच अवार्ड
- 27 फरवरी को मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच अवार्ड
- 01 मार्च को मीरपुर में श्रीलंका के खिलाफ मैन ऑफ द मैच अवार्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
