#Asia Cup 2016: जो वादा किया वो बखूबी निभाया..युवराज ने
मीरपुर। श्रीलंका के खिलाफ युवराज सिंह ने जिस तरह से बैटिंग की है उससे उन्होंने साबित कर दिया कि आखिर क्यों जब उनका सेलेक्शन टीम में नहीं होता था तो उनके फैंस और उनके पिताजी योगराज सिंह चयनकर्ताओं पर गुस्सा होते थे।
हालांकि युवी ने जब पाकिस्तान के खिलाफ बैटिंग की तो लोगों ने कहा कि वो स्लो बैटिंग कर रहे हैं,जिसे युवी ने भी माना था और वादा किया था कि वो अगले मैच में बढ़िया और तेज शॉट लगायेंगे और उन्होंने अपना यह वादा बखूबी श्रीलंका के खिलाफ निभाया भी।
युवी ने किया था वादा तेज खेलने का
श्रीलंका के खिलाफ युवी जब बैटिंग करने आये थे तो टीम इंडिया खराब तो नहीं लेकिन हां अच्छी स्थिति में नहीं थी। उन्होंने बखूबी अपने छोटे भाई विराट कोहली के साथ साझेदारी निभाई और शानदार 35 रन बनाये जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इसलिए ही कप्तान धोनी ने भी इस बार युवराज सिंह की जमकर तारीफ की है।
टीम इंडिया के लिए सुखद पहलू
युवी का इस तरह से लय में आना टीम इंडिया के लिए सुखद पहलू है क्योंकि ये तो सभी जानते हैं कि सिक्सर किंग का एक छक्का टीम इंडिया को कहां से कहां पहुंचा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
