For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Asia Cup 2018: बाबर आजम ने कराया अपने ही टीम के खिलाड़ी को आउट, सोशल मीडिया पर बरस पड़े फैन्स

नई दिल्ली। क्रिकेट में कई मौके ऐसे आते हैं जब खिलाड़ी रातों रात स्टार बन जाता है। लोग उस खिलाड़ी को अपना हीरो तक मान लेते हैं। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर एक गलती उस स्टार खिलाड़ी को हीरो से विलेन बनाने में देर नहीं करती। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर फोर के मुकाबले में।पिछले दो साल से बाबर आजम ने अपने दम पर पाकिस्तान की झोली में कई बड़े मैच डाल हैं। वह वहां के क्रिकेट सुपरस्टार बन गए। लेकिन रविवार को उनकी एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ गई। भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर फॉर के मुकाबले में वह अपने साथ-साथ एक और अहम विकेट के जाने की वजह बन गए।

टीम इंडिया के खिलाफ बाबर आजम ने अपनी बल्लेबाजी शुरू ही की थी कि वह 9 रन बनाकर रन आउट हो गए। कप्तान सरफराज अहमद के साथ मैदान पर सही तालमेल नहीं बैठा और वह दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू पाए और पवेलियन लौट गए।

बाबर आजम का आउट होना पाकिस्तानी फैंस की नाराजगी का कारण तो था ही।इसके अलावा वह एक और गलती के चलते फैन्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, बाबर आजम रन आउट होने से पहले फखर जमां के आउट होने की वजह भी बने। फखर जमां के खिलाफ एलबीडब्लयू अपील होने के बाद बाबर ने उन्हें रिव्यू नहीं लेने को कहा। बाद में रीप्ले में दिखा कि फखर जमां नॉट आउट थे, गेंद उनके ग्ल्वस में लगी थी। इस घटना के बाद पाकिस्तानी फैंस बाबर पर बरस पड़े। लोगों ने ट्विटर पर ट्वीट कर बाबर को खूब खरी खोटी सुनाई।

Story first published: Sunday, September 23, 2018, 23:00 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+