For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Asia Cup 2018: स्पॉट फिक्सिंग के लिए अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी को मिला था बड़ा ऑफर !

नई दिल्ली। क्रिकेट को कलंकित करने वालों का साया एशिया कप पर भी मंडराता नजर आया है।एशिया कप 2018 में खेल रही अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाज और विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आईसीसी को इस बात की सूचना देते हुए कहा कि स्पॉट फिक्सिंग के लिए बुकी ने मुझसे संपर्क किया और उनसे 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे अफगान प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन करने को कहा। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी ने तुरंत इसकी शिकायत टीम प्रबंधन से की। टीम प्रबंधन ने इस संबंध में सभी नियमों का पालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई (ACU) को सूचित किया।

बता दें कि शहजाद अफगानिस्तान की टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं।उन्होंने 75 एकदिवसीय और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के अलावा भारत के खिलाफ खेले गये अफगानिस्तान का पहला और एकमात्र टेस्ट मैच का भी हिस्सा रहे हैं।शहजाद को पाखित्या फ्रैंचाइजी ने खरीदा है जिसमें ब्रेंडन मैक्कलम, शाहीद अफरीदी और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी हैं।

मामले के संज्ञान में आने के बाद आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी इकाई के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा कि पिछले 12 महीने में पांच कप्तानों से ऐसे संपर्क किये गये हैं जिसमें से चार टेस्ट खेलने वाली टीमों के कप्तान हैं।

मार्शल ने कहा, 'पिछले 12 महीने में भ्रष्टाचार से जुडे 32 मामलों की जांच हुई है, आठ मामले में शक की सुई खिलाड़ियों पर हैं। पांच मामलों में प्रशासक या खेल का हिस्सा नहीं रहे लोगों पर संदेह है। इन में से तीन पर आरोप तय हुए हैं। पांच अंतरराष्ट्रीय कप्तानों से भी कथित तौर पर स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया था।'

Story first published: Tuesday, September 25, 2018, 13:39 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+