एशिया कप : रोहित शर्मा और शिखर धवन के लिए ब्रेट ली ने कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है वहीं भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में सौंपी गई है। भारतीय टीम के प्रदर्शन और टीम की रणनीति को लेकर आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपनी राय रखी है। ली ने रोहित शर्मा और शिखर धवन का समर्थन करते हुए कहा कि ये दोनों आगामी एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारत के लिए काफी मददगार साबित होंगे।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि, ''एशिया कप में भारत के लिये दो अहम बल्लेबाज हैं शिखर धवन और रोहित शर्मा। मेरा मानना है कि रोहित अपना और टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे क्योंकि उन्हें भारतीय टीम की अगुवाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। ''
उन्होंने कहा, ''विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं तो रोहित और धवन भारतीय बल्लेबाजी के लिये दो अहम खिलाड़ी होंगे। ''ली 76 टेस्ट और 221 वनडे खेल चुके हैं। उन्हें लगता है कि रोहित संयुक्त अरब अमीरात में बेहतरीन खेल दिखायेंगे क्योंकि वहां का विकेट उन्हें मदद करेगा।
बायें हाथ के गेंदबाजों का सामना:
रोहित की बल्लेबाजी को लेकर उठ रहे सवाल का जवाब देते हुए ली ने कहा किबातें हो रही हैं कि कैसे रोहित बायें हाथ के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकता। ''
उन्होंने कहा, ''लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं पर मैं यह कह सकता हूं कि संयुक्त अरब अमीरात में उन्हें अलग चुनौती का सामना करना होगा। हां वे रोहित के लिये बायें हाथ के तेज गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई जाएगी लेकिन मेरा मानना है कि धीमे विकेट की वजह से रोहित को खासी परेशानी नहीं झेलनी होगी।मेरा मानना है कि विकेट उनके लिये मददगार होगा। ''
धवन को लेकर ली ने कहा कि धवन अगर तकनीक पर ध्यान दें तो वह फॉर्म में लौट सकते हैं। इंग्लैंड में वह लय में लौटे थे लेकिन तकनीक में खामियों की वजह से वह अपनी लय लंबे समय तक बरकरार नहीं रख पाए। उन्होंने कहा, ''वह भारत में सभी मैदानों पर खेल चुके हैं और यूएई की पिच उन्हें मदद करती है। ''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
