For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO:जब कैप्टन कूल खो बैठे आपा, कुलदीप से बोले-बॉलिंग करेगा या बॉलर चेंज करूं

नई दिल्ली। एशिया कप के सुपर फोर के मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला।इस मैच में अफगानिस्तान ने भारत के सीधा लोहा लिया और मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस टूर्नामेंट का सफर अफगानिस्तान के लिए काफी बेहतरीन रहा।अफगानिस्तान ने 252 रन बनाए तो टीम इंडिया भी 252 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान की टीम बहादुरों की तरह खेली। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने शानदार शतक भी जड़ा।

इस मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया था रोहित की जगह धोनी कप्तानी कर रहे थे। धोनी मैदान पर खिलाड़ियों की पूर्ति और सजगता के लिए मजाकिया ताने कसते रहते हैं जो कई मर्तबा स्टंप माइक्स में रिकॉर्ड भी हुए हैं। अफगानिस्तान के संग हो रहे मुकाबले में फिर से धोनी ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

धोनी को कैप्टन कूल कहा जाता है। वह मैदान पर काफी शांति और धैर्य से फैसले लेते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 200वें मैच में कप्तानी कर रहे धोनी गुस्सा करते दिखे।
दरअसल, स्पिनर कुलदीप यादव पर महेंद्र सिंह धोनी भड़क गए। गेंदबाजी कर रहे कुलदीप यादव पर कप्तान धोनी गुस्सा करते उन्होंने गुस्से में ये तक कह दिया- 'बॉलिंग करेगा या किसी और को दें।' सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बता दें अफगानिस्तान को एशिया कप के सुपर 4 राउंड में इससे पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जुझारू खेल दिखाने वाली अफगानी टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ भी मैच को अंतिम ओवर तक ले गई थी, लेकिन दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को अंतिम क्षणों में जब भारत जीत से 1 रन दूर था, तब राशिद खान ने रविंद्र जडेजा (25) को आउट कर मैच को अफगानिस्तान को हार से बचा लिया और मैतच टाई हो गया।

Story first published: Wednesday, September 26, 2018, 17:41 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+