For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Asia Cup 2018: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के मुकाबले में इन तीन खिलाड़ियों की अंपायर ने कर दी शिकायत

नई दिल्ली। एशिया कप में शुक्रवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच काफी रोमांचक मुकबला हुआ। इस मैच में रोमांच तो चरम पर था ही इसके साथ ही खिलाड़ियों ने जमकर कानून भी तोड़ा।पाकिस्तान के गेंदबाज हसन अली के साथ अफगानिस्तान के असगर अफगन और फिरकी गेंदबाज राशिद खान को मैच फीस की 15 फीसदी रकम अब इस जुर्माने के तौर पर चुकानी होगी।

हसन अली और असगर अफगन को आईसीसी की आचार संहिता 2.11 के तहत दोसी पाया गया है जबकि राशिद खान को नियम 2.1.7 के तहत सजा दी गई है। यह ऐसा जुर्माना जो खेल के दौरान बॉडी लैंग्वेज के जरिए खेल भावना को नुकसान पहुंचाने की लिए लगाया जाता है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को एक-एक डी मेरिट पॉइंट भी दिया गया है।हसन अली और राशिद खान को पहली बार डी मेरिट पॉइंट मिला है जबकि असगर अफगन को पिछले साल भी एक डी मेरिट पॉइंट मिला था।

इससे पहले टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 256 रन बनाए। हशमतुल्लाह (97) और कप्तान असगर अफगान (67) ने शानदार पारियां खेली जिसकी बदौलत अफगानिस्तान मजबूत स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। जवाब में पाकिस्तान ने 49.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।पाकिस्तान के लिए इमाम-उल-हक (80), बाबर आजम (66) और शोएब मलिक (नाबाद 51) ने अपनी टीम की जीत तक पहुंचाया।

Story first published: Saturday, September 22, 2018, 15:53 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+