Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asia Cup 2018: भारतीय टीम का ऐलान, रोहित करेंगे अगुवाई, टीम में नए चेहरे को मिली जगह

Asia Cup 2018 :Team India announced, Virat Kohli rested while Rohit Sharma to lead | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। सितंबर में शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारत एशिया कप रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलेगा। वहीं, विराट कोहली पर भार देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। टीम में शिखर धवन को उपकप्तान की कमान सौंपी गई है।

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने विराट कोहली को वर्कलोड की वजह से आराम देने की बात कही। उन्होंने कहा कि 'विराट पिछले काफी समय से लगातार क्रिकेट खेलते आ रहे हैं हमें अपने मूल्यवान खिलाड़ियों को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जरूरत है जो क्रिकेट के तीनों प्रारूप में खेल रहे हैं। विराट को दिए गए वर्क लोड की वजह से आराम दिया गया है औरउनकी जगह रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे।

एशिया कप-2018 के लिए टीम में हाला में अपना यो-यो टेस्ट पास करने वाले अंबाती रायडू को जगह मिली है। रायडू ने आईपीएल -2018 में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का दिल जीता था लेकिन पहली बार यो-यो टेस्ट पास नहीं होने की वजह से इंग्लैंड के दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाए थे वहीं स्क्वैड में एक नया नाम सबको चौंकाने वाला है जो हैं खलील अहमद। लिस्ट-A क्रिकेट के 17 मैचों में 28 विकेट लेने वाले मध्यम गति के तेज गेंदबाज को भी टीम में जगह मिली है।

ये होगी टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, अंबाति रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, एम एस धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद।

Story first published: Saturday, September 1, 2018, 13:51 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+