For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशिया कप फाइनल : टीम इंडिया की जर्सी पहन चीयर करते दिखे पाकिस्तान के 'चाचा शिकागो '

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान से लेकर सियासी पटल पर भारत और पाकिस्तान भले ही एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हो लेकिन यहां के लोगों में अभी भी एक दूसरे के लिए मोहब्बत कम नहीं हुई है। भारत और पाकिस्तान को सरहदों ने भले बांट रखा हो लेकिन यहां की आवाम एक दूसरे की इज्जत करती है और प्यार भी करती है।
एशिया कप में दोनों देशों के बीच एक बार फिर से सौहार्द देखने को मिला।पाकिस्तान भले ही एशिया कप से बाहर हो गया हो लेकिन पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स चाहते हैं कि भारत जीते और इसका उदाहरण फाइनल के दौरान देखने को मिला। पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेट प्रशंसक बशीर चाचा उर्फ चाचा शिकागो भारत की ब्लू जर्सी पहने भारत को सपोर्ट करते दिखे। इतना ही नहीं वह भारत को सपोर्ट करते हुए हाथ में तिरंगा भी लहराते दिखे।

इससे पहले भी चाचा शिकागो ने ही भारतीय क्रिकेट के सुपरफैन सुधीर गौतम की दुबई जाने के लिए पैसे दिए थे। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि सुधीर गौतम के पास दुबई जाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। इस वाकये ने भारत में बहुत सारे दिलों को जीता था। लेकिन भारत बनाम बांग्लादेश के मैच में चाचा शिकागो को भारतीय तिरंगा झंडा लहराते देखा गया। खासतौर पर उस वक्त मैदान में खासी तालियां बजीं जब रहीम का विकेट गिरने पर चाचा को तालियां बजाते और खुशी मनाते देखा गया। इससे ये साफ समझा जा सकता है कि क्रिकेट में चमत्कार भी होते हैं और ये दोनों मुल्कों के बीच शांति लाने में भी सक्षम है।



बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बांग्लादेश की टीम को 222 रन पर ही समेट दिया। अगर यह मैच भारत जीत जाता है तो एशिया कप का खिताब सातवीं बार भारत अपने नाम कर लेगा। विराट की जगह कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा के नाम भी एक बड़ा रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।

Story first published: Friday, September 28, 2018, 22:30 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+