नई दिल्ली। एशिया कप 2018 के लिए एशिया की टीमों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से है। भारत जहां इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही है वहीं, पाकिस्तान की टीम ने ट्रेनिंग कैम्प के लिए अपने 18 खिलाड़ी चुन लिए हैं। यह ट्रेनिंग कैंप 3 से 10 सितंबर के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा इसके बाद पाकिस्तान टीम एशिया कप के लिए यूएई रवाना होगी।
PCB announced 18 players for the camp for Asia Cup 2018 https://t.co/jRvCbjZk4o
— PCB Official (@TheRealPCB) August 30, 2018
इंजमाम ने चुनी टीम :
एशिया कप के लिए गुरुवार को 18 सदस्यीय टीम का चयन चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने कोच मिकी आर्थर और कप्तान सरफराज खान से बातचीत के बाद किया। पाकिस्तान एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम भेजेगा। इन खिलाड़ियों में से बेस्ट 15 खिलाड़ियों को ही आगे के लिए भेजा जाएगा।
एशिया कप का आयोजन 15 से 28 सितंबर तक चलेगा। इस बार इमाद वसीम की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है। वह पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे। पाकिस्तान को एशिया कप में पूल ए में भारत के साथ रखा गया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 19 सितंबर को होगा।इस साल एशिया कप 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा। साल 2016 में यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था।
ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और क्वॉलीफायर, जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को शामिल किया गया है। एशिया कप का पहला मैच दुबई मं 15 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा वहीं, खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को होगा।भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो और फाइनल में पहुंचने पर तीन बार भी हो सकता है।
18 सदस्यीय टीम: फखर जमान, इमाम-उल-हक, शान मसूद, मोहम्मद हफीज, बाबर आज़म, शोएब मलिक, आसिफ अली, हारिस सोहेल, सरफराज अहमद, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, इमाद वसीम, हसन अली, उस्मान खान शिनवारी, मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, शाहीन शाह अफरीदी और फहीम अशरफ।