For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशिया कप 2018 : ODI क्रिकेट में 14 महीने बाद इस धाकड़ खिलाड़ी ने की वापसी

नई दिल्ली। एशिया कप में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपनी जीत की दावेदारी करने उतरी। पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या को चोट के कारण बीच मैच से ही बाहर होना पड़ा था। इसके बाद खबर आई कि शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल भी चोटिल हो गए हैं। हार्दिक के चोटिल होने पर भारतीय टीम में जिस खिलाड़ी को जगह मिली उसका नाम रवींद्र जडेजा है। वह करीब एक साल बाद वनडे मैच खेल रहे हैं। 442 दिन वनडे क्रिकेट से दूर रहने के बाद जडेजा कि अब वापसी हुई है। जडेजा के वनडे से दूर रहने के दौरान टीम इंडिया ने विभिन्‍न टीमों के खिलाफ 27 वनडे खेले।

कब खेला था आखिरी वनडे:
टीम इंडिया के लिए 136 वनडे मैच खेले वाल लेफ्ट आर्म स्पिनर और बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने इससे पहले जून 2017 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ किंग्‍सटन में वनडे मैच खेला था। उन्‍होंने गेंदबाजी करते हुए दस ओवर में एक मेडन फेंकते हुए 27 रन दिए थे। उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ था जबकि बल्लेबाजी का मौका उनके पास नहीं आया था।

बांग्लादेश के खिलाफ जडेजा:
जडेजा ने बांग्‍लादेश के खिलाफ अब तक दस मैचों की चार पारियों में 39 के औसत से 78 रन बनाए हैं। जबकि नौ पारियों में गेंदबाजी करते हुए 47.14 के औसत से सात विकेट अपने नाम किए हैं।

इंग्‍लैंड दौरे की वजह से बनी बात:
इंग्‍लैंड दौरे पर रवींद्र जडेजा को ओवल टेस्‍ट मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान जडेजा ने पहली पारी में 86 नाबाद और दूसरी पारी में 13 रन बनाने के
और दोनों पारियों में मिलाकर सात विकेट अपने नाम किए थे।जडेजा ने 37 टेस्‍ट में 1295 रन बनाने के 178 विकेट लिए हैं। वहीं 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 116 रन के साथ साथ 31 विकेट दर्ज हैं।

अब तक 136 वनडे मैचों में उन्‍होंने 31.37 के औसत से 1914 रन बनाए हैं, जिसमें दस अर्धशतक शामिल हैं। जबकि 35.87 के औसत से उन्‍होंने 155 खिलाडि़यों को अपना शिकार बनाया है।

विश्व कप के लिए दावेदारी का मौका:
एशिया कप में वापसी के बाद जडेजा के पास मौका है कि वह 2019 वर्ल्‍ड कप के लिए अपना दावा ठोक सकें।इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने प्रदर्शन से लोगों की वाहवाही बटोरी थी। एशिया कप में अपने प्रदर्शन से वह विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपनी दावेदारी की जोर आजमाइश कर सकते हैं।

Story first published: Friday, September 21, 2018, 18:13 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+