Asia Cup 2018: क्या कहते हैं रोहित शर्मा की कप्तानी के आकड़े?

नई दिल्ली।एशिया कप 15 सितंबर से अरब अमीरात में शुरू हो रहा है। भारत की कप्तानी की बागडोर इस बार रोहित शर्मा को दी गई है। विराट कोहली को बीसीसीआई ने आराम दिया है। भारत का पहला मुकाबला हांगकांग से है।इसके बाद भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है।
एशिया कप में रोहित शर्मा पहली बार कप्तानी करने जा रहे हैं।वनडे में उन्होंने कप्तानी की है लेकिन एशिया कप में यह पहली मर्तबा है जब वह टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर वनडे और टी20 सीरीज के लिए उन्हें विराट की गैर मौजूदगी में टीम का कप्तान बनाया गया था और भारत ने उनकी कप्तानी में दोनों सीरीज में जीत दर्ज की थी।
वर्ष 2007 में वनडे में अपना डेब्यू करने वाले रोहित ने अब तक इस प्रारूप में कुल 6748 रन बनाए हैं। वनडे में उनका औसत 44.98 का है और उनके नाम पर 18 शतक और 34 अर्ध शतक है।
कैसा रहा है रोहित की कप्तानी का रिकॉर्ड:
कप्तान के तौर पर तीन वनडे मैचों में रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 108.50 की औसत से 217 रन बनाए हैं। इसमें एक दोहरा शतक (208*) भी शामिल हैं जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पिछले वर्ष बनाया था। रोहित एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 में तीन शतक लगाए हैं साथ ही वनडे में तीन दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक दो नवंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगाया था। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने 13 नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 173 गेंदों पर 264 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने अपना तीसरा दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ वर्ष 2017 में बनाया था।
क्या है एशिया कप का शेड्यूल:
ग्रुप स्टेज:-
15 सितंबर- बांग्लादेश vs श्रीलंका (दुबई)
16 सितंबर- पाकिस्तान vs हांग कांग (दुबई)
17 सितंबर- श्रीलंका vs अफगानिस्तान (अबु धाबी)
18 सितंबर- भारत vs हांग कांग (दुबई)
19 सितंबर- भारत vs पाकिस्तान (दुबई)
20 सितंबर- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान (अबु धाबी)
सुपर फोर:-
21 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-बी रनर-अप (दुबई)
21 सितंबर- ग्रुप-बी विनर vs ग्रुप-ए रनर-अप (अबु धाबी)
23 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-ए रनर-अप (दुबई)
23 सितंबर- ग्रुप-बी विनर vs ग्रुप-बी रनर-अप (अबु धाबी)
25 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-बी विनर (दुबई)
26 सितंबर- ग्रुप-ए रनर-अप vs ग्रुप-बी रनर-अप (अबु धाबी)
28 सितंबर- फाइनल (अबु धाबी)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
