For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Asia Cup 2018: 94 रन बनाते ही रोहित शर्मा दर्ज करा लेंगे दिग्गजों की इस लिस्ट में अपना नाम

नई दिल्ली। एशिया कप में भारत पाकिस्तान की दोबारा भिड़ंत के दौरान रोहित शर्मा अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज करा लेंगे। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बीसीसीआई ने आराम दिया है और एशिया कप में भारत की कप्तानी की बागडोर रोहित के हाथों में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान रोहित के पास एक शानदार मौका होगा।
दरअसल, रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर के 186 मैचों में 180 पारियों में 45.43 की औसत से 6906 बटोरे हैं। 7 हजार रन पूरे करने के मामले में वह मात्र 94 रन दूर हैं। अगर रविवार को वह पाकिस्‍तान के खिलाफ 94 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से सात हजार रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे।

विराट और सौरव के क्लब में एंट्री:
रोहित से पहले ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की फेहरिस्त में विराट कोहली और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हैं। विराट कोहली ने करीब दो साल पहले 161 पारियों में यह कारनामा किया था जबकि और गांगुली ने 2001 में 174 पारियों में यह आकंड़ा छुआ था। वहीं पाकिस्‍तान के खिलाफ रोहित अपने करियर की 181 पारी खेल रहे होंगे। इस पारी के दौरान वह अगर सात हजार का आंकड़ा छू लेते हैं तो वह सबसे तेजी से 7 हजार के क्‍लब में शामिल होने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। धोनी ने 2012 में 189वें मैच में यह आकंडा छुआ था।

अमला है टॉप पर

वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से सात हजार बनाने की बात करें तो इस मामले में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला सबसे आगे हैं। अमला ने 150 पारी में ही सात हजार रन पूरे कर लिए थे। अमला के बाद इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्‍ग्‍ज बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्‍होंने 166 पारियों, चौथे नंबर पर सौरव गांगुली और पांचवे नंबर पर वेस्‍टइंडीज के ब्रायन लारा हैं, जो 183 पारी में इस क्‍लब में शामिल हुए। रोहित के पास आज शानदार मौका होगी की अपनी कप्तानी में वह सात हजार रन पूरा करें और साथ ही रोहित दिग्गजों के इस लिस्ट में अपना नाम लिखवा लें।

Story first published: Monday, September 24, 2018, 0:24 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+