नई दिल्ली। एशियाा कप में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर के मुकाबले में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा।लगभग एक साल बाद वापसी कर रहे भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को 173 रनों पर ही समेट दिया। इस दौरान गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने बिना बल्ला और गेंद पकड़े ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जी हां, बांग्लादेश की पारी के दौरान शिखर धवन ने चार बल्लेबाजों का कैच पकड़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। एक मैच में 4 कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाले शिखर धवन सातवें खिलाड़ी बन गए।शिखर ने नजमुल शंतो, शाकिब अल हसन , मेहंदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान का कैच पकड़कर अपने नाम यह रिकॉर्ड दर्ज किया।
और किसके नाम है यह रिकॉर्ड:
शिखर से पहले सुनील गावस्कर ने 1985 में पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड किया था।उनके अलावा 1997 में अजहरुद्दीन ने पाकिस्तान के खिलाफ,सचिन ने 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ,राहुल द्रविड़ ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, मोहम्मद कैफ ने 2003 में श्रीलंका के खिलाफ और वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2004 में यह कारनाम अपने-अपने नाम दर्ज कराया था।