For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Asia Cup 2018: शोएब मलिक ने एशिया कप में बनाया रिकॉर्ड, सचिन से बस एक कदम पीछे

नई दिल्ली। एशिया कप 2018 के सुपर फोर के मुकाबले में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने अर्धशतकीय पारी के साथ एशिया कप में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।भारत के खिलाफ उन्होंने 78 रन की शानदार पारी खेली। बल्लेबाजी के दौरान वह अपनी पारी को शतक में परिवर्तित नहीं कर पाए और जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। शोएब ने 15वीं बार भारत के खिलाफ अर्धशतकक जड़ा। अपनी इस पारी के दौरान वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंच गए। दरअसल एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनान के मामले में शोएब मलिक श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा को पीछे छोड़ चौथे स्थान पर पहुंच गए। एशिया कप में शोएब ने अबतक 16 मैच की 14 पारियों में 755 रन बनाएं हैं। इस मामले में उनसे आगे सचिन तेंदुलकर , कुमार संगाकारा और सनथ जयसूर्या हैं।

सबसे ज्यादा स्कोर करने वाला बल्लेबाज:
एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या के नाम यह रिकॉर्ड है। उन्होंने 25 मैच की 24 पारियों में 53.04 के औसत से 1220 रन बनाएं हैं। उनके बाद इस लिस्ट में कुमार संगाकारा का नाम है उन्होंने 24 मैच की 23 पारियों में 48.86 के औसत से 1075 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर इस मामले में सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन ने 51.10 के औसत से 23 मैच की 21 पारियों में 971 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर शोएब मलिक हैं 16 मैच की 14 पारियों में उन्होंने 755 रन बनाए हैं और उनका औसत 75.50 का रहा है।

शोएब मलिक को पाकिस्तान ही नहीं दुनिया के भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिना जाता है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने शोएब मलिक की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की थी।

Story first published: Sunday, September 23, 2018, 20:22 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+