For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया में शामिल नए खिलाड़ी ने धोनी को दिया नया नाम

नई दिल्‍ली। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में चुने गए सिद्धार्थ कौल ने महेंद्र सिंह धोनी को नया खिताब दे दिया है। सिद्धार्थ कौल ने नेट प्रैक्टिस के दौरान के अनुभव साझा करते हुए कहा, 'भुवनेश्वर कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान रोहित शर्मा के साथ नेट्स पर गेंदबाजी करना शानदार रहा। मैंने इस दौरान काफी सीखा। धोनी क्रिकेट के इंसाइक्लोपीडिया हैं। मैं नेट्स पर गेंदबाजी के दौरान सिर्फ उनके दिए टिप्स को फॉलो कर रहा था।' सिद्धार्थ कौल को धोनी ने नेट प्रैक्टिस के दौरान कई टिप्‍स दिए, जिनके लिए सिद्धार्थ कौल ने उनको धन्‍यवाद भी दिया।

हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और स्पिनर अक्षर पटेल भी एशिया कप से बाहर हो गए। इन तीनों की जगह रविंद्र जडेजा, सिद्धार्थ कौल और दीपक चहर को टीम में मौका मिला है। टीम में शामिल किए जाने के बाद सिद्धार्थ कौल को पूरी उम्‍मीद है कि उन्‍हें प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल जाएगी। कौल ने भारत के लिए अब तक 2 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले हैं। वह आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से कई दिग्‍गजों को प्रभावित कर चुके हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सिद्धार्थ ने 52 मैच खेले हैं, जहां उन्‍होंने 3.01 की इकॉनमी से 182 विकेट झटके हैं। वनडे क्रिकेट में कौल ने दो महीने पहले इंग्लैंड के खिलाफ डेब्‍यू किया था। उन्‍हें दो मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके थे। सिद्धार्थ कौल को उम्‍मीद है कि दुबई में उनका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच में उन्‍हें ज्‍यादा सफलता हाथ नहीं लगी थी। सिद्धार्थ दुबई की कंडीशंस को समझकर खुद को ढालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वह कहते हैं कि दुबई में विकेट काफी हद तक भारत जैसी है। हालांकि, यहां गर्मी एक बड़ी चुनौती है। खासतौर से गेंदबाजों के लिए यह किसी परीक्षा से कम नहीं है। सिद्धार्थ कौल कहते हैं कि दुबई में अच्‍छी गेंदबाजी के लिए सबसे जरूरी है कि विकेट टू विकेट बॉलिंग की जाए।

Story first published: Sunday, September 23, 2018, 15:43 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+