For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Asia Cup 2018: वो कुछ खास मुकाबले और पारियां जिसने इस टूर्नामेंट को बना दिया यादगार


नई दिल्ली। एशिया कप 2018 का रोमांच अब समाप्त हो गया है, भारत ने सातवीं बार इस खिताब पर कब्जा करके अपनी धाक बरकरार रखी है। वहीं, इस मुकाबले में भारत को एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। 1984 से शुरू हुए इस सफर में कई रोमांचक मुकाबले मुकाबले देखने को मिले हैं। कई यादगार पारियां इस सीरीज का हिस्सा हैं, लेकिन एशिया कप 2018 के मुकाबलों में भी कुछ ऐसे कमाल हुए जो हम सभी को जानने चाहिए। आइए डालते हैं उनपर एक नजर....

ये भी पढ़ें-मुश्किल में पड़ सकते हैं फुटबॉल स्टार रोनाल्डो, अमेरिकी महिला ने लगाया रेप का आरोप

भारत ने पाकिस्तान को दी दो बार पटखनीः

भारत ने पाकिस्तान को दी दो बार पटखनीः

इस एशिया कप की अगर बात करें तो इस सीरीज में फैंस को सबसे ज्यादा जिस मुकाबले को लेकर क्रेज था वो था भारत-पाक का मुकाबला। वैसे भी जब ये दोनों देश आमने-सामने होते हैं तो मैच का रोमांच बढ़ जाता है। ऐसे में इस बार भारत-पाक दो बार आमने-सामने आए, और दोनों ही बार भारत ने पाक को करारी शिकस्त दी। वहीं सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। 238 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने पारी का आगाज किया और धमाकेदार शतक जमाया।

अफगानिस्तान ने जब रोक दी भारत की सांसेंः

अफगानिस्तान ने जब रोक दी भारत की सांसेंः

इस सीरीज में भारत ने एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया है, वहीं भारत जब सुपरफोर का अपना आखिरी मुकाबला खेल रहा था तो उसका सामना अफगानिस्तान से था। इस मुकाबले से पहले ही भारत फाइनल में पहुंच चुका था और अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। ऐसे में भारत जब अफगानिस्तान से भिड़ा तो सांस रोक देने वाले इस मुकाबले का नतीजा ही निकला, लेकिन अफगान खिलाड़ियों ने दिल जीत लिया।

भारतीय सलामी बल्लेबाजों का कमालः

भारतीय सलामी बल्लेबाजों का कमालः

इस सीरीज से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी, जहां भारत की सलामी जोड़ी किसी भी मुकाबले में कमाल नहीं कर सकी थी। खासकर गब्बर की अगर बात करें तो उनके बल्ले से कोई कमाल देखने को नहीं मिला, लेकिन एशिया कप में वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए और दो शतक इस सीरीज में लगाकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता। वहीं कप्तान रोहित ने दो अर्धशतर और एक शतक जमाकर इस सीरीज में दिल जीता।

भारत के खिलाफ इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनः

भारत के खिलाफ इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनः

इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने सभी को अपनी फिरकी में फंसाया है, लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। बता दें कि इस सीरीज के पहले मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग के सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन भला कौन भूल सकता है। वहीं अफगान के मोहम्मद शहजाद ने तूफानी शतक जड़कर भारत को मुकाबला ही नहीं जीतने दिया। फाइनल मुकाबले में अपने करियर का पहला शतक जड़कर लिटन दास ने भी इस मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया।

ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: इस बेहद खास रिकॉर्ड से चूके टीम इंडिया को एशिया विजेता बनाने वाले 'हिटमैन' शर्मा

Story first published: Saturday, September 29, 2018, 11:55 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+