For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AsiaCupFinal: बांग्लादेश का पहला विकेट गिरने तक इस नन्हे सरदार का मुंह फुलाना छा गया

नई दिल्ली। एशिया कप के फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान भारत को जल्दी सफलता की आस थी लेकिन बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। भारत को पहली सफलता 120 रन पर मिली जब केदार जाधव ने मेंहदी हसन को आउट किया। भारतीय गेंदबाज जब विकेट के लिए तरस रहे थे तो स्टेडियम में एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई।अफगानिस्तान के खिलाफ टाई होने के बाद फूटफूट कर रोने वाला नन्हा फैन भारत को विकेट न मिलने के कारण नाराज दिखा और भारत को विकेट न मिलने तक मुंह फुलाकर बैठा रहा।

सोशल मीडिया पर इस नन्हे सरदार को लेकर कई सारे ट्वीट्स किए गए।कुछ मजेदार ट्वीट पर नजर डालते हैं।

इससे पहले सोशल मीडिया पर भारत और अफगानिस्तान के मैच के दौरान एक एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें मैच ड्रॉ होने के बाद एक बच्चा रोता है वहीं पास में खड़े बच्चे के पिता समझाते हैं कि मैच हारे नहीं हैं, ये ड्रॉ हुआ है। लेकिन बच्चा चुप नहीं होता और जोर-जोर से रोने लगता है।

इस वीडियों को देखने के बाद हरभजन सिंह ने बच्चे को समझाते हुए लिखा कि पुत्तर अगला मैच हम ही जीतेंंगे। इस ट्वीट पर बच्चे के पिता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भुवनेश्वर कुमार ने फोन पर बात कर बच्चे को समझा लिया है।अगला मैच हम ही जीतेंगे।

Story first published: Friday, September 28, 2018, 19:03 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+