एशिया कप: भारत के बिजी शेड्यूल पर भड़के सहवाग,कहा- "खेलना ही नहीं चाहिए था"

नई दिल्ली। एशिया कप में भारत के लगातार मैच खेले जाने के शेड्यूल पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने टिप्पणी की है।उनका मानना है कि भारत के लिए थका देने वाले शेड्यूल के दौरान पाकिस्तान को हराना आसान नहीं होगा।
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत को एक अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और उसके बाद सितंबर में एशिया कप खेलना है। एशिया कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आराम नहीं दिया गया है। भारत को 18 सितंबर को क्वालीफायर टीम के खिलाफ मैच खेलने के ठीक एक दिन बाद यानी 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ना है।

इस बिजी शेड्यूल को लेकर वीरेंद्र सहवाग भड़क गए। उन्होंने कहा कि लगातार दो दिन दो मैच खेलना भारतीय टीम को थका देगा जिससे भारतीय टीम के खेल पर असर पड़ेगा। सहवाग ने कहा कि कम से कम एक दिन या दो दिन का आराम देना चाहिए था।

सहवाग ने आगे कहा कि दुबई में काफी सख्त धूप होती है ऐसे में खुद को तरो-ताजा रखना काफी मुश्किल होगा। लेकिन भार की थकान को देखते हुए हराना आसान नहीं होगा। सहवाग ने कहा कि भारत के बिजी शेड्यूल को देखते हुए कहा कि भारत को एशिया कप में भारत को खेलने की बजाए घरेलू सीजन की तैयारी करनी चाहिए थी।

ग्रुप स्टेज:-

15 सितंबर- बांग्लादेश vs श्री लंका (दुबई) 16 सितंबर- पाकस्तान vs क्वॉलिफायर (दुबई) 17 सितंबर- श्री लंका vs अफगानिस्तान (अबु धाबी) 18 सितंबर- भारत vs क्वॉलिफायर (दुबई) 19 सितंबर- भारत vs पाकस्तान (दुबई) 20 सितंबर- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान (अबु धाबी)

सुपर फोर:-

21 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-बी रनर-अप (दुबई) 21 सितंबर- ग्रुप-बी विनर vs ग्रुप-ए रनर-अप (अबु धाबी) 23 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-ए रनर-अप (दुबई) 23 सितंबर- ग्रुप-बी विनर vs ग्रुप-बी रनर-अप (अबु धाबी) 25 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-बी विनर (दुबई) 26 सितंबर- ग्रुप-ए रनर-अप vs ग्रुप-बी रनर-अप (अबु धाबी) 28 सितंबर- फाइनल (अबु धाबी)

Story first published: Thursday, July 26, 2018, 12:30 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+