For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Asia Cup 2018: आसिफ अली को आउट कर दिग्गजोंं की लिस्ट में काबिज हुए युजवेंद्र चहल

नई दिल्ली। रविवार को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा कारनामा अपने नाम किया। चहल ने वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। चहल ने आसिफ को बोल्ड कर वनडे में अपना 50वां शिकार किया। हैरत की बात ये है कि चहल ने 50 विकेट तक पहुंचने के लिए केवल 30 मैच ही खेले हैं।

ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी:

चहल यह कारनामा करने वाले सातवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे कम मैच में यानी 30 मैच में 50 विकेट लिए हैं। चहल से पहले श्रीलंका के अजंता मेंडिस (19), भारत के कुलदीप यादव (24), ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (25), अफगानिस्तान के राशिद खान (26), साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक (28) मैच, वेस्टइंडीज के सुनील नरैन (29) मैच में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

पांचवें भारतीय खिलाड़ी:
इस लिस्ट की तुलना अगर सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों से करें तो वह गेंदबाजों की इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। भारत की तरफ से सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज अजित आगरकर का है, आगरकर ने केवल 23 मैचों में 50 विकेट का आंकड़ा छू लिया था।

वहीं चहल के जोड़ीदार कुलदीप यादव के इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, उन्होंने 24 मैच में 50 विकेट लिए थे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 28 और मोहम्मद शमी ने 29 मैच में 50 विकेट ले लिए थे। इसके बाद 30 मैच खेलकर चहल का नंबर आता है। चहल बाद इरफान पठान 31 और अमित मिश्रा 32 मैच में विकेट का अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ चहल ने 9 ओवर की गेंदबाजी में 46 रन देकर 2 विकेट लिए, उन्होंने ओपनर इमाम उल हक और आसिफ अली को अपना शिकार बनाया। चहल के वनडे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 30 वनडे मैचों में 25 से कम की औसत से 50 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। 22 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चहल के नाम 26 टी-20 मैचों में 42 विकेट भी दर्ज है और टी-20 में उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट है।

Story first published: Sunday, September 23, 2018, 22:08 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+