For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Asia Cup 2021 में नहीं खेलेगी भारतीय टीम, जानें क्या है कारण

Asia cup 2021 Why BCCI is planning to not Play Team India in Asia cup for 2021: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते साल 2020 में होने वाले कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा था, जिसमें एशियाई टीमों के बीच खेला जाने वाला एशिया कप (Asia Cup) भी शामिल है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी लेकिन महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे साल 2021 तक स्थगित करने का फैसला लिया गया और साथ ही इसकी मेजबानी पाकिस्तान के बजाय श्रीलंका को सौंप दी गई। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि 2021 में मई के महीने में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट से भारत अपना नाम वापस ले सकता है।

दरअसल आईसीसी की ओर से टेस्ट क्रिकेट के प्रति लोकप्रियता को बढ़ाने के इरादे से आयोजित किया जा रहा आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच भी उसी समय खेला जाना है जिस समय के लिये एशिया कप (Asia Cup) 2021 प्रस्तावित किया है, जिसको देखते हुए भारत एशिया कप (Asia Cup) से नाम वापस लेने की तैयारी कर रहा है।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

मौजूदा समय में इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें ही सबसे बड़ी दावेदार हैं, जिसे देखते हुए बीसीसीआई एशिया कप (Asia Cup) के बजाय आईसीसी के इस टूर्नामेंट में खेलने को प्राथमिकता दे रहा है।

गौरतलब है कि इस बात को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन अगर भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब होता है तो वह उस समय किसी होम सीरीज का आयोजन करा सकता है जिससे प्रसारणकर्ताओं को फायदा मिले।

रिपोर्टस की मानें तो बीसीसीआई इस दौरान न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में से किसी एक टीम को भारत दौरे पर बुला सकता है। सूत्रों की मानें तो एशिया कप (Asia Cup) को रिशेड्यूल किया गया है जिसे नये टाइम टेबल के हिसाब से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के समय कराया जा सकता है, हालांकि अभी पूरी पिक्चर साफ नहीं है।

और पढ़ें: AUS vs IND: गाबा में स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा मुकाम, तोड़ा सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड

खबरों के अनुसार अगर भारतीय टीम आईसीसी के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंचती है तो भी बीसीसीआई किसी घरेलू सीरीज को तरजीह दे सकता है। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार करने वाले फैन्स के लिये यह काफी बुरी खबर है, क्योंकि दोनों टीमें आईसीसी इवेंटस और एशिया कप (Asia Cup) के अलावा पिछले कई सालों से एक दूसरे के साथ मैच नहीं खेलती हैं।

Story first published: Monday, January 18, 2021, 21:37 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+