For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना के चलते एशिया कप रद्द, मुश्किल में भारत का श्रीलंका दौरा

Asia Cup 2021 called off due to rising corona cases in Sri Lanka | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। श्रीलंका में जून माह में प्रस्तावित एशिया कप को रद्द कर दिया गया है। श्रीलंका में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एशिया कप को रद्द करने का फैसला लिया है। बता दें कि एशिया कप का आयोजन पिछले साल पाकिस्तान में होना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट के चीफ एग्जेक्युटिव एश्ले डी सिल्वा ने कहा कि मौजूदा स्थिति के चलते इस साल जून माह में एशिया कप का आयोजन कराना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एशिया कप को फिलहाल 2023 के बाद कराया जाना चाहिए क्योंकि अधिकतर टीम अगले दो साल तक वनडे विश्वकप की तैयारी में जुटी रहेंगी। डि सिल्वा ने कहा कि एशियन क्रिकेट काउंसिल जल्द ही इस मामले में आधिकारिक ऐलान करेगा। गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ हफ्तों से एशिया के कई देशों में कोरोना के मामले काफी बढ़ गए हैं। बता दें कि श्रीलंका ने बुधवार को 10 दिन तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिलहाल श्रीलंका की टीम बांग्लादेश में है औ वहा तीन वनडे मुकाबले खेलेगी।

यूएई में हो सकता है विश्वकप

हालांकि एशिया कप के भविष्य के बारे में बीसीसीआई की ओर से कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। एशिया क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने इस बाबत कोई बयान नहीं दिया है कि अगले साल एशिया कप होगा या नहीं। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो अगले साल एशिया कप हो सकता है। हालांकि टूर्नामेंट किस देश में खेला जाएगा इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान को इसकी मेजबानी मिल सकती है और यूएई में मैचों का आयोजन हो सकता है।

संकट में भारत का श्रीलंका दौरा

जिस तरह से एशिया कप रद्द हुआ है उसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं जुलाई माह में भारत का श्रीलंका दौरा भी खतरे में पड़ सकता है। यह दौरा पहले ही एक बार स्थगित हो चुका है। पहले यह दौरा 2020 में होना था, लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया था। गौर करने वाली बात है कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से आईपीएल को बीच में सस्पेंड कर दिया गया था। सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमाना साहा, दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा, केकेआर के संदीप वॉरियर, वरुण चक्रवर्ती, सीएसके के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपती बालातजी, बल्लेबाजी कोच माइक हसी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद बीसीसीआई और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने आनन-फानन में बैठक करके आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला लिया था।

यूएई में हो सकता है विश्वकप

कोरोना के चलते ना सिर्फ एशिया कप, भारत का श्रीलंका दौरा बल्कि टी-20 विश्वकप भी खतरे में हैं। इस बार विश्वकप की मेजबानी भारत को दी गई है। माना जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर माह में विश्वकप का आयोजन कराया जा सकता है। लेकिन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से संभावित है कि इसे यूएई में कराया जाए। हालांकि इसपर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। 29 मई को बीसीसीआई की अहम बैठक में इस बाबत फैसला लिया जाएगा।

Story first published: Thursday, May 20, 2021, 12:40 [IST]
Other articles published on May 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+