मीरपुर (ढाका| आज भारत और बांग्लादेश के बीच में एशिया कप का फाइनल खेला जायेगा। उम्मीद के मुताबिक इस फाइनल में एक रोमांचक मुकाबला होगा और टीम इंडिया के प्रशंसकों को स्टार प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली की उम्दा बैटिंग देखने को मिलेगी।
जिसके बारे में अभी से ही सोशल मीडिया पर चर्चे हैं। एशिया कप के पहले लीग मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया था। इस जीत में अहम रोल अदा किया था रोहित शर्मा ( 83) ने। इसलिए मेजबान टीम पर भी दवाब होगा कि वो भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज को जल्दी आउट करें।
मालूम हो कि भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक मात्र तीन ट्वेंटी-20 मैच हुए और तीनों में भारत ने जीत दर्ज की है। इन तीनों मैचों में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को जीत का स्वाद चखाया है।