Asia Cup History: एशिया कप से जुड़ी रोचक बातें, जो आप नहीं जानते होंगे
नई दिल्ली। एशिया कप का आगाज होने में सिर्फ एक दिन शेष है।एशिया की टीमें कप पर अपनी दावेदारी के लिए भिड़ेंगी। साल 1984 में शुरू हुआ एशिया कप का यह 14वां संस्करण है। एशिया कप के अतीत में देखें तो कई सारे रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। एशिया कप के बारे में कई दिलचस्प बातें शायद ही आपको पता होंगी। हम आपको बता रहें है एशिया कप से जुड़ी कुछ खास बातें...
1- एशिया कप का आगाज 1984 में अरब अमीरात यानी यूएई में किया गया था। उस साल सिर्फ भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने ही भाग लिया था।
2- अब तक कुल 13 एशिया कप खेले गए हैं जिसमें सबसे ज्यादा बार भारत ने एशिया कप अपने नाम किया है। भारत ने 6 बार यह कप अपने नाम किया है ।वहीं श्रीलंका ने 5 बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है।
3- एशिया कप की मेजबानी सबसे ज्यादा बार बांग्लादेश ने की है। बांग्लादेश में 5 बार एशिया कप खेला गया है।
4-2016 में एशिया कप का प्रारूप 50 ओवर से बदलकर 20 ओवर का कर दिया गया। हालांकि बाद में इस कप को 50 और 20 ओवर दोनों के प्रारूप का विकल्प रखने का फैसला लिया गया।
5- श्रीलंका एकलौती ऐसी टीम है जिसने सभी 13 संस्करणों में भाग लिया है।वहीं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने 12 बार ही इस कप का हिस्सा रहा है। इसके अलावा यूएई ने तीन बार, हांगकांग ने दो बार और अफगानिस्तान ने एक बार इस कप में हिस्सा लिया है।
6- श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड है। 25 मैच खेलते हुए जयसूर्या ने 1196 रन बनाए हैं। वहीं एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी जयसूर्या सबसे आगे हैं।उन्होंने 387 रन बनाए हैं। शतक मामले में भी वह सबसे आगे हैं ।उन्होंने एशिया कप में 6 शतक जड़े हैं।
7- एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है।उन्होंने 24 मैचों में कुल 30 विकेट लिए हैं।
8-एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के नाम है। उन्होंने 2008 में 17 विकेट अपने नाम किया था।
9- उच्चतम निजी स्कोर का रिकॉर्ड विराट कोहली ने नाम है। उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन बनाए थे।
10- पहले विकेट के लिए सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नासिर जमशेद और मोहम्मद हफीज के नाम दर्ज है।2012 में भारत के खिलाफ दोनों ने 224 रन बनाए थे।
11- एशिया कप के फाइनल में दो बार मैन ऑफ द मैच का रिकॉर्ड भारत के मोहम्मद अजहरुद्दीन और मर्वन अट्टापट्टु के नाम दर्ज है।
12-385/7 पाकिस्तान द्वारा बनाया गया एशिया कप का सबसे बड़ा टोटल स्कोर है।एशिया कप में यह स्कोर पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 2010 में बनाया था।
13- बांग्लादेश के नाम सबसे लो स्कोर यानी कम रन बनाने का रिकॉर्ड है। साल 2000 में बांग्लादेश को पाकिस्तान ने 87 रन पर ही ढेर कर दिया था।
14- विकेट के पीछे कमाल करने का नाम कुमार संगकारा के नाम है। 27 कैच और 9 स्टंपिंग के साथ संगकारा ने 36 शिकार किए हैं जो एशिया कप में सबसे अधिक है।
15- एशिया कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़े के मामले में महेला जयवर्धने का नाम सबसे आगे है।उन्होंने कुल 15 कैच पकड़े हैं।
16- भारत के खिलाफ अजंता मेंडिस ने 6/13 का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।यह एशिया कप में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications






