For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशिया कप: जब आखिरी ओवर में भारत की झोली से जीत छीन ले गए शाहिद अफरीदी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में शाहिद अफरीदी वो सितारा है जो कब चमक जाए इसका किसी को अंदाजा नहीं।पाकिस्तान को कई बार जरूरत पड़ने पर अफरीदी का बल्ला नहीं बोला तो कभी अफरीदी हारा हुआ मैच पाकिस्तान की झोली में ला डालते। 2014 एशिया कप के एक मुकाबले का वाकया भी कुछ ऐसा ही है। एशिया कप का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अंतिम ओवर तक खींचा और शाहिद अफरीदी ने लगातार दो छक्का लगाकर भारत से यह मैच छीन लिया।

पहले बल्‍लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत को रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन तीन ओवर में 18 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट गंवा दिया।

आलराउंडर मोहम्मद हफीज ने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर ओपनर शिखर धवन को 10 रन के निजी स्‍कोर पर पगबाधा करा दिया। धवन ने 13 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके भी जमाए थे लेकिन वह जल्द ही आउट हो गए।

शुरुआती झटके के बाद रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। लेकिन 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली उमर गुल की गेंद पर कैच आउट हो गए। कोहली चार रन बनाकर चलते बने।

जैसे तैसे भारत को रोहित शर्मा, अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक ने भारत का स्कोर 245 रन बनाए।भारत के लिए रोहित शर्मा (56), अंबाती रायडू (58) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 52) ने अर्धशतक लगाए।
ढाका में 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 49.4 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाकर मैच जीत लिया।

पाक को जीत के लिए अंतिम 6 गेंद पर 10 रन चाहिए थे। निर्णायक ओवर करते हुए अश्विन ने पहली गेंद पर सईद अजमल (0) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद शाहिद अफरीदी (नाबाद 34 रन, 18 गेंद, 2 चौका और 3 छक्का) ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर भारत को एक विकेट से हरा दिया।

कुछ यूं मिली थी जीत:
पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। भारत के कप्तान विराट कोहली ने अश्विन के हाथत में गेंद थमाई।अश्विन ने पहली गेंद पर सईद अजमल को क्लीन बोल्ड कर मैच का रुख भारत की तरफ कर दिया। अंतिम बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए जुनैद खान ने अगली गेंद पर 1 रन चुरा कर अफरीदी को स्ट्राइक दी। अब पाकिस्तान को 4 गेंद पर 9 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर शाहीद अफरीदी पहुंच गए थे। तीसरी गेंद पर शाहिद अफरीदी ने अश्विन की गेेंद पर छक्का जड़ दिया।इस 6 रन से भारत के हाथ से मैच फिसल गया। इसके बाद पाकिस्तान को 3 गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। अश्विन ने जैसे ही चौथी गेंद अफरीदी को फेंकी और अफरीदी ने अपने अंदाज में 6 लगाया और भारत को हार मिली। एशिया कप के मैच में बड़े उलटफेर करने वाली पारियों में से एक है।

Story first published: Saturday, September 8, 2018, 17:40 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+